Advertisment
छत्तीसगढ़

दुर्ग रेलवे स्टेशन में ट्रेन की एसी बोगी में लगी आग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग\भिलाई: दुर्ग रेलवे जंक्शन में उस समय अफरा तफरी फैल गई जब AC 3 टियर बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा. कुछ ही देर में आग की बड़ी बड़ी लपटें बोगी से बाहर आने लग गई. जिसके बाद वहां मौजूद रेलवे स्टाफ में हड़कंप मच गया.

दुर्ग रेलवे स्टेशन में एसी कोच में आग: दुर्ग रेलवे स्टेशन के आउटर यार्ड में बड़ी संख्या में ट्रेन खड़ी थी. सुबह 10 बजे एक यात्री बोगी के एसी कोच में धुआं निकलते देखकर रेलवे अधिकारियो को सूचना दिया गया.कुछ देर में एसी कोच से आग की बड़ी लपटें निकलने लगी. जिसके बाद रेलवे के अधिकारी, जीआरपी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. तुरंत मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की.

इसे भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती के दौरान युवक की मौत : दौड़ पूरी कर रुकते ही मैदान में गिरा

यार्ड में खड़े एसी कोच में लगी आग: जीआरपी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया आग की सूचना मिलने पर टीम के साथ गूड्स शेड यार्ड पहुंचे. वहां यार्ड में खड़ी एक एसी कोच में आग की लपटें निकलते देखने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. फायर ब्रिगेड आग बुझाने का प्रयास कर रहा है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने का संभावना जताई जा रही है. यह कोच अतिरिक्त कोच था, जो किसी कोच में खराबी आने पर भेजा जाता था.

शॉर्ट सर्किट की संभावना: एनडीआरएफ अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि खड़ी गाड़ी में आग लगी है. AC 3 टियर बोगी में आग लगी, जिसके बाद कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गया है. फायर ब्रिगेड आग को बुझाने में जुटी है. कोच में आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चला है. कोच पूरी तरह से बंद था तो बाहर से किसी शरारती तत्व के आग लगाना मुश्किल है. शॉर्ट सर्किट या बैटरी स्पार्किंग से आग लगने की आशंका है. दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में जुटी है. जल्द ही आग बुझा लिया जाएगा.

Fire broke out Durg railway station


इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में ज्वेलरी शॉप को चोरों ने बनाया निशाना:रात में दुकान के पीछे घर में सो रहा था परिवार, 10 लाख के गहने ले गए चोर

जानकारी के अनुसार दुर्ग रेलवे स्टेशन के गूड्स शेड में बोगियों को खड़ा किया जाता है. इस दौरान आज सुबह एसी कोच से धुआं निकलते देखा. जिसके बाद रेलवे के कर्मचारियों ने आग लगी कोच को अलग किया, जिससे आग दूसरे कोच या ट्रेन तक नहीं फैल सकी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles