Advertisment
Uncategorized

‘औरंगजेब की कब्र’ तोड़ने वाले को 5 बीघा जमीन, 11 लाख नकद देने का ऐलान, जानें किसने की यह घोषणा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

औरंगजेब की कब्र तोड़ने वाले को 5 बीघा जमीन और 11 लाख नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने य़े ऐलान किया है। बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि औरंगजेब की कब्र ध्वस्त करने वाले को अपने गांव में पांच बीघा जमीन और 11 लाख रुपये महापुरुषों का म्यूजियम बनाने के लिए दान देंगे।

बता दें कि औरंगजेब की कब्र को लेकर पनपे विवाद ने नागपुर में हिंसा (Nagpur Violence) रूप अख्तियार कर लिया। सैकड़ों में संख्या में मुस्लमि उपद्रवियों ने सड़क पर निकलकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कई गाड़ियों को आग के हवाले करने के साथ ही हिंदुओं के घरों पर पत्थर फेंके। नागपुर हिंसा के बाद भी जुबानी बयानबाजी कम नहीं हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  नोएल टाटा बनाए गए टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, ट्रस्ट की बैठक में लिया गया फैसला...

वहीं मुगल शासक औरंगज़ेब कब्र विवाद को लेकर जहां नागपुर में हिंसक झड़प हुई है तो वहीं इसका असर अब यूपी में भी देखने को मिल रहा है। इसके चलते पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को शिवसेना और क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौपकर यह मांग की है कि देश में मुगल शासक औरंगजेब सहित सभी मुगल शासको की कब्र और उनके नाम से बनाई गई सभी स्मारकों को हटाया जाए। इससे उनकी कब्र पर जाकर कोई सजदा न कर सके और औरंगजेब जैसे शासकों का समर्थन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी नागरिकता समाप्त की जाए। इस दौरान शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने तो औरंगजेब की कब्र ध्वस्त करने वाले को अपने गांव में पांच बीघा जमीन और 11 लाख रुपये महापुरुषों का म्यूजियम बनाने के लिए दान तक देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें:  मेक्सिको में आतंकवादी हमला, आतंकी ने क्लब के अंदर गोलीबारी कर 10 लोगों को मार डाला, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

उन्‍होंने आरोप लगाया कि नागपुर में हुई हिंसा पूर्व नियोजित थी। उन्होंने अपराधियों पर रासुका लगाने और पुलिस द्वारा प्राथमिकियों में नामजद आरोपियों के घरों को ढहाने की मांग की। उन्होंने कहा कि औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। विहिप के धर्मप्रसार प्रमुख (विदर्भ प्रांत) राजकुमार शर्मा ने दावा किया कि चिटनिस पार्क के सामने स्थित एक मस्जिद से अपील की गई थी, जिसके कारण सोमवार को भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने मस्जिद के ट्रस्टियों और संबंधित मौलवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शर्मा ने कहा, ‘हमने (नागपुर) पुलिस आयुक्त और (जिले के) प्रभारी मंत्री से अनुरोध किया है कि वे अपराधियों पर रासुका के तहत मामला दर्ज करें।

इसे भी पढ़ें:  "वो कोयला ही है...", अर्जुन तेंदुलकर के भविष्य को लेकर युवी के पिता योगराज सिंह के बयान ने मचाई खलबली

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles