Advertisment
Uncategorized

देवर के साथ बार-बार हॉस्पिटल जाती थी भाभी, बन गए संबंध, पूरी कर ली जिद, नहीं भरा मन तो…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सीतापुर. यूपी के सीतापुर में एक महिला ने अपने देवर और भाई के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पत्नी ने पति की हत्या देवर से अवैध संबंधों के होने के चलते की. तीनों शव को ठेले पर लेकर रातभर घूमते रहे. जब कहीं मौका नहीं मिला तो घर से कुछ ही दूरी पर खाली पड़े प्लॉट में शव को फेंक दिया. तीनों ने मिलकर पहले शख्स पर डंडे से प्रहार किए, फिर धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी. बताते हैं कि मृतक काफी समय से बीमार चल रहा था. हत्या की सनसनी खेज वारदात की जानकारी होने पर एएसपी प्रकाश कुमार, सीओ सिटी अमन सिंह सहित फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त खून से सना डंडा घर से बरामद किया. हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके भाई और देवर को हिरासत में ले लिया. हत्या की यह सनसनी खेज वारदात खैराबाद थाना क्षेत्र के जम्मैयतपुर की है.

इसे भी पढ़ें:  बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड के छह आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, पांच साल से अधिक समय काट चुके हैं जेल में

गांव के रहने वाले युवक कलीम का शव गांव के बाहर एक खाली पड़े प्लॉट में मिला था. कलीम के शरीर पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने के निशान पाए गए थे. हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. भारी तादात में भीड़ एकत्र हो गई. परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी और मृतक के भाई समेत अन्य परिवार वालों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया. ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी के अवैध संबंध की वजह से कलीम की हत्या होने की बात कही.

गांववालों के बयानों को लेकर जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो एक बक्से से कलीम की हत्या में प्रयुक्त खून लगा हुआ डंडा बरामद हुआ. कलीम काफी समय से बीमार चल रहा था. इलाज करवाते करवाते पत्नी और कलीम का भाई परेशान हो गए थे. कलीम की बीमारी के ही दौरान कलीम की पत्नी के अपने देवर से अवैध संबंध हो गए.

इसे भी पढ़ें:  सलमान खान के पिता सलीम खान का लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जवाब कहा -सलमान माफी नहीं मांगेगा

इसी को लेकर कलीम की पत्नी ने देवर और भाई के साथ मिलकर अपने बीमार पति की हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया. हत्या की वारदात को लेकर एएसपी उत्तरी प्रकाश कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles