Advertisment
सूरजपुरछत्तीसगढ़

सूरजपुर में बड़ा बवाल : बदमाश ने कर दी हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बच्ची की हत्या, भीड़ ने बदमाश का घर फूंका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सोमवार को बड़ा बवाल हो गया है। सूरजपुर थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल​​​​​ तालिब शेख के घर में घुसकर रविवार की देर रात एक स्थानीय बदमाश ने उनकी पत्नी और बेटी की तलवार और चाकू से काटकर हत्या कर दी। घर के भीतर ही मर्डर करने के बाद दोनों की लाश अर्धनग्न अवस्था में घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर फेंक नहर के पास खेत में फेंक दिया। आरोपी बदमाश कुलदीप साहू ने पुलिस पर फायरिंग भी की है। मामला सूरजपुर जिला मुख्यालय का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कुलदीप साहू सूरजपुर का निगरानी बदमाश है। उसने पिछले कुछ दिनों से शहर में आतंक मचा रखा है। उसने एक आरक्षक पर खैलता तेल फेंककर उसे घायल कर दिया। दो पुलिसवालों पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। हेड कांस्टेबल ताबिल शेख सूरजपुर में रिंग रोड के पास स्थित मकान में अपनी पत्नी मेहू फैज और 16 वर्षीय बेटी आलिया शेख के साथ रह रहे थे। रविवार की रात हेड कॉन्स्टेबल​ की​​​​ नाइट पेट्रोलिंग में ड्यूटी थी। वे ड्यूटी से लौटे तो पूरा घर खून से सना था। उनकी पत्नी और बेटी घर से लापता थी। कहा जा रहा है कि, दोनों की हत्या बदमाश कुलदीप साहू ने की है।

इसे भी पढ़ें:  बच्चे को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पता बताने वाले को पति ने की इनाम देने की घोषणा
Criminal Kuldeep Sahu
बदमाश कुलदीप साहू के घर तोड़फोड़ करती उग्र भीड़

लाश मिलते ही फैला आक्रोश

रविवार की सुबह हेड कांस्टेबल की पत्नी और बच्ची की लाश नहर के पास खेतों में मिलने की खबर जैसे ही शहर में फैली लोग आक्रोशित हो गए। शहरवासियों ने हत्या के विरोध में आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। वे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने बदमाश कुलदीप साहू के घर को आग के हवाले कर दिया। घर से उठता धुआं आसमान छू रहा है।

बदमाश ने आरक्षक पर खौलता तेल फेंका 

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले बदमाश कुलदीप साहू ने सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ घनश्याम सोनवानी पर गर्म तेल फेंक दिया था। घनश्याम सोनवानी की ड्यूटी दुर्गा विसर्जन में लगाई गई थी। अपनी ड्यूटी खत्म कर आरक्षक पास ही के एक दुकान में चाय पी रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर आदतन बदमाश कुलदीप साहू से उसकी बहस हो गई। इसके बाद कुलदीप ने गुस्से में आकर पास ही के होटल के चूल्हे पर कढ़ाई में चढ़े खौलते तेल को आरक्षक पर फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। वहां मौजूद आरक्षकों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी कुलदीप साहू मौके पर से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025: व्यापम ने जारी किया एडमिट कार्ड, 14 सितंबर को होगी परीक्षा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles