Advertisment
Accident

बठिंडा में भीषण सड़क हादसा, नाले में गिरी पैसेंजर से भरी बस , 8 की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

चंडीगढ़: पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को हुई बस दुर्घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. फिलहाल घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक पांच लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी, जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

यह दुर्घटना बठिंडा के जीवन सिंह वाला गांव के पास उस समय हुई, जब एक बस पुल से टकराने के बाद नाले में गिर गई. एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है. निजी बस तलवंडी साबो से बठिंडा शहर जा रही थी. बचाव अभियान की निगरानी के लिए शीर्ष नागरिक और पुलिस अधिकारी मौके पर हैं.

इसे भी पढ़ें:  दिल दहला देने वाला हादसा : कार की ठोकर से उछलकर दूर जा गिरी स्कूटी सवार युवती, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

‘सरकार से आर्थिक सहायता की मांग’
घटना को लेकर आम आदनी पार्टी (AAP) आप विधायक जगरूप सिंह गिल ने दुख जताया. उन्होंने कहा, “दुखद घटना हुई, जिसके परिणामस्वरूप 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 की अस्पताल में मौत हो गई. 21 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 3 की मौत हो गई. मृतकों और घायलों के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की गई है.”

पुल की रेलिंग से टकराई थी बस
जिला अधिकारियों द्वारा मृतकों की पहचान की पुष्टि अभी नहीं की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बस गंदे नाले में गिरने से पहले पुल की रेलिंग से टकरा गई थी. अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के समय बठिंडा में बारिश हो रही थी और दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गले में फंसी मछली को बाहर निकाला, बच्चे की हालत स्थिर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles