Advertisment
देश

16 दिसंबर को किसानों का देशभर में ट्रैक्टर मार्च, सरवन सिंह पंढेर बोले- पंजाब में रोकेंगे रेल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हरियाणा-पंजाब शंभू बार्डर पर फिर से किसानों ने बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें बार्डर पर ही रोक दिया. पुलिस ने आज भी किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जिसमें कई किसान आज भी घायल हुए. इसके बाद किसानों ने कदम वापस ले लेते हुए दिल्ली चलो मार्च स्थगित कर दिया है. इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने पंजाब को छोड़कर 16 दिसंबर को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है. वहीं पंजाब के किसानों से पूरे पंजाब में रेल रोकने का आव्हान किया है.

इसे भी पढ़ें:  धराली में अब क्या? भविष्य की राह में खड़े अंतहीन सवाल, 500 करोड़ से ज्‍यादा लागत के भवन जमींदोज

इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने देशभर में ट्रैक्टर मार्च करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, “16 दिसंबर को पंजाब को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में ट्रैक्टर मार्च होगा. इसके बाद 18 दिसंबर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक पंजाब में हर जगह पर पूरी तरह रेलों को जाम किया जाएगा. “

उन्होंने हम सभी तबकों से अपील करते हैं हुए कहा कि उठिए, 3 करोड़ पंजाबियों को चैलेंज है कि हर जगह रेलों को जाम करना है. रेल जाम वहां करनी हैं जहां प्लेटफॉर्म और रेल का फाटक हो, उसके ऊपर रेलों को जाम करो.” पंधेर ने कहा कि आज शंभू बाॅर्डर पर हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई के दौरान 17-18 किसान घायल हुए हैं.

इसे भी पढ़ें:  RBI का नया ऑफलाइन डिजिटल रुपया: इंटरनेट के बिना भी करें लेनदेन

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “हमारे देश में 50 फीसदी लोग खेती-किसानी से जुड़े हैं, उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक हमारे किसान जगजीत सिंह खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर हैं. उनकी बिगड़ती सेहत सभी के सामने है, यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री के सामने भी.”

किसान नेता ने कहा, इस ठंड के मौसम में पैदल मार्च कर रहे किसानें के खिलाफ शारीरिक बल, केमिकल वाले पानी का बौछार दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ने किया ये पूरी दुनिया देख रही है. आंसू गैस के गोले छोड़े गए. हमारे मंच और खेतों पर आंसू गैस फेंके गए. हमारे समर्थन में आए लगभग 10 हजार लोगों आंसू गैस फेंककर किसानों को घायल करना चाहते थे.”

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles