Advertisment
छत्तीसगढ़

खैरागढ़ पुलिस के हाथ लगे कार से 4.04 करोड़ नकद: गुजरात के दो लोग सवार थे गाड़ी में, पैसा हवाला का होने का शक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 4.04 करोड़ नकद बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर यह मामला आयकर विभाग को सौंप दिया। आशंका जताई जा रही है कि, यह पैसे हवाला का होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ थाना पुलिस द्वारा ईतवारी बाज़ार एमसीपी प्वाइंट पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन (MH-12 WZ-0696) को रोका गया। वाहन में सवार व्यक्तियों के व्यवहार एवं परिस्थितियों से यह संदेह हुआ कि वे किसी सन्दिग्ध गतिविधि में शामिल है। पूछताछ पर यह ज्ञात हुआ कि उनके नाम क्रमशः पारस पटेल, पिता जयन्तीभाई पटेल (36 वर्ष), निवासी वडोदरा (गुजरात) एवं अक्षय पटेल, पिता शैलेशभाई पटेल (30 वर्ष), निवासी पाटन (गुजरात) हैं। मामले की अग्रिम कार्यवाही हेतु मौके पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों को गवाह के रूप में बुलाया गया और उनकी उपस्थिति एवं वीडियोग्राफी के साथ वाहन की विस्तृत तलाशी ली गई।

कोई भी वैध दस्तावेज नहीं कर पाए पेश
तलाशी के दौरान सीटों के नीचे बने एक गुप्त खांचे( चेम्बर) से ₹4,04,50,000/- (चार करोड़ चार लाख पचास हजार ) नकद बरामद हुआ। वाहन का अनुमानित मूल्य लगभग ₹18 लाख आंका गया है। बरामद नकदी के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर, नकदी एवं वाहन दोनों को BNSS की धारा 106 के अंतर्गत विधिसम्मत तरीके से जब्त किया गया। बरामद नकदी की प्रकृति एवं परिस्थितियों को देखते हुए, कानून के प्रावधानों के अनुसार सम्पूर्ण मामला आयकर विभाग को अग्रेषित किया गया है, ताकि वे संबंधित कर प्रावधानों एवं वित्तीय लेन-देन से जुड़े पहलुओं की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर सकें।

इसे भी पढ़ें:  इंजी. सत्यलता आनंद मिरी जि. पं. अध्यक्ष के अनुसंशा पर अनु. जाति प्राधिकरण से 32.8 लाख की विकास कार्य हेतु राशी जारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles