Advertisment
अन्य खबरें

एयरपोर्ट पहुंची फैमिली, 10 साल के बेटे को छोड़कर चले गए मां-बाप, जब पता चली वजह, तो फौरन फ्लाइट से उतारा!

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारत में अगर बच्चे जरा भी तकलीफ में हों तो माता-पिता देख नहीं पाते और हर संभव कोशिश कर के उन्हें तकलीफ से निकालते हैं. हमारे यहां माता-पिता कभी भी बच्चों को उस तकलीफ को अकेले झेलने के लिए नहीं छोड़ जाते. पर विदेशों में लगता है माता-पिता को बच्चों से कोई खास मोह नहीं है. तभी तो स्पेन के एक माता-पिता की खूब आलोचना हो रही है जिन्होंने अपने बच्चों को अकेले एयरपोर्ट पर छोड़ दिया और वो खुद फ्लाइट पकड़कर बाहर जाने लगे.

एक चौंकाने वाली घटना में, एक 10 वर्षीय बच्चे को उसके माता-पिता ने स्पेन के एक अज्ञात हवाई अड्डे पर अकेला छोड़ दिया, जब उन्हें पता चला कि बच्चे के पास यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं हैं. माता-पिता खुद फ्लाइट पकड़ कर देश से रवाना हो गए, जबकि बच्चा टर्मिनल में अकेला छूट गया. घटना की जानकारी हवाईअड्डे की एक कर्मचारी लिलियन ने सोशल मीडिया पर साझा की, जो खुद एक एयर ट्रैफिक कंट्रोलर हैं. उन्होंने इस अनुभव को “अब तक का सबसे अजीब” करार दिया और इस पर गहरी नाराज़गी जताई. लिलियन के अनुसार, बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता अपने देश छुट्टियों पर जा रहे हैं और फ्लाइट में बैठ चुके हैं. जब अधिकारियों ने जांच की तो पाया गया कि बच्चा एक एक्सपायर्ड पासपोर्ट के साथ यात्रा कर रहा था, और उसके पास आवश्यक वीजा नहीं था. दस्तावेज़ अधूरे थे, एयरलाइन ने बच्चे को फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति नहीं दी. इस पर माता-पिता ने बच्चे को वहीं छोड़ दिया और एक रिश्तेदार को फोन कर दिया कि वो बच्चे को एयरपोर्ट से ले जाए.
बच्चे के पूरे नहीं थे डॉक्यूमेंट्स
लिलियन ने बताया, “मैंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा. पुलिस को भी ये सामान्य नहीं लगा. वे पूरी तरह से स्तब्ध थे.” उन्होंने आगे कहा, “मैं खुद एक मां हूं और इस घटना को देखकर हैरान रह गई. यह कितना गैर-जिम्मेदाराना है कि माता-पिता बच्चे को एयरपोर्ट पर छोड़कर आराम से यात्रा पर निकल जाएं. क्या वे कल्पना कर रहे थे कि बच्चा खुद देख लेगा?” इस घटना का वीडियो लिलियन ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में उन्होंने स्पेनिश में पूरी घटना की जानकारी दी और बताया कि बच्चे को उसके एक रिश्तेदार ने बाद में एयरपोर्ट से लिया.
माता-पिता को फ्लाइट से उतारा गया
सोशल मीडिया पर लोग माता-पिता की लापरवाही पर जमकर नाराज़गी जता रहे हैं. अधिकतर यूजर्स का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में बच्चे को इस तरह अकेला नहीं छोड़ा जा सकता. स्पेन की एयरपोर्ट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माता-पिता का सामान फ्लाइट से उतरवाया और उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि माता-पिता को गिरफ्तार किया गया या नहीं.
इसे भी पढ़ें:  राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों के बारदाने और धान जलकर खाक

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles