Advertisment
नई दिल्ली

एअर इंडिया विमान के इंजन में आग की सूचना से हड़कंप, दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट की आपात लैंडिंग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली। दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के विमान की तुंरत इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला।

जिसके बाद सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए विमान को वापस दिल्ली मोड़ा गया, जहां पर उसकी सुरक्षित लैंडिंग हो सकी। बताया जा रहा है कि यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में स्थानांतरित किया जा रहा है।

दिल्ली से इंदौर जा रही थी फ्लाइट

समाचार एजेंसी एएनआई ने एअर इंडिया के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि 31 अगस्त को दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान AI2913, उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई, क्योंकि कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला।

इसे भी पढ़ें:  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: वन नेशन वन इलेक्शन पर कैबिनेट की मुहर, संसद में जल्द पेश होगा विधेयक

उन्होंने आगे बताया कि मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए, कॉकपिट क्रू ने इंजन बंद करने का फैसला किया और दिल्ली लौट आए, जहां विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है, और यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में स्थानांतरित किया जा रहा है, जो जल्द ही इंदौर के लिए उड़ान संचालित करेगा।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद यात्रियों में डर

अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे ने लोगों को दहला दिया है। यही वजह है कि किसी भी विमान में किसी प्रकार की परेशानी आने के कारण यात्रियों को चिंता होने लगती है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में विमान में सवार 242 में 241 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, एक यात्री सुरक्षित वापस निकल आया था।

इसे भी पढ़ें:  PM मोदी और राहुल को दिया आमने-सामने बहस का न्योता; सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट के पूर्व जजों ने लिखा पत्र

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles