Advertisment
छत्तीसगढ़

बिजली कर्मचारियों से मारपीट: 17 से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज, शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने का आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा के विधुत केंद्र में बिजली कर्मचारियों से गाली- गलौच कर मारपीट करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद अब मामले में 17 से अधिक ग्रामीणों पर बीएनएस की कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। सभी पर शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने का आरोप लगा है।

दरअसल, यह पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कांदूल का है। यहां पर तीन दिन से बिजली नहीं आने से ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई थी। इस दौरान आक्रोशित 17 से अधिक ग्रामीणों ने ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों से झूमाझटकी कर मारपीट की। इतना ही नहीं गुस्साए ग्रामीणों ने कर्मचारियों को भी मारने की धमकी दे डाली। वहीं इस दौरान लोगों ने ट्रांसफार्मर सहित विधुत यंत्रों में तोड़फोड़ की।

इसे भी पढ़ें:  जनदर्शन : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को दो दो लाख रुपए के चेक वितरित किए

ग्रामीणों ने की कर्मचारियों से मारपीट
रविवार को शाम साढ़े 7 बजे ग्राम कांदूल, खपरी, खैरबना और रौना में विधुत आपूर्ति बाधित थी। जिसकी बहाली के कार्य में विधुत कर्मचारी लगे हुए थे। इसी दौरान रात साढ़े 9 बजे ग्राम कांदूल के 25 से अधिक ग्रामीण ट्रैक्टर और पिकअप वाहन में सवार होकर बिजली ऑफिस धमक गए। अर्जुन्दा पहुंचे। ग्रामीणों ने ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों से हमारे गांव में बिजली नहीं है, कहकर गाली- गलौच कर मारपीट शुरू कर दी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles