Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024

चुनाव वोट से नहीं नोट और खोट से जीता जाता है…अखिलेश यादव ने क्यों कही ये बात?

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838
लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं अब सभी राजनीतिक दल बाकी बचे तीन चरणों के प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा “बीजेपी ने गूगल एड्स पर 100 करोड़ का प्रचार करने का रिकॉर्ड बनाया है।” इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर बड़ा आरोप भी लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा “कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बीजेपी गूगल विज्ञापन पर सबसे ज्यादा रुपये खर्च करने वाली पार्टी बन गई है।”

अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया भ्रष्टाचार करने का आरोप

अखिलेश यादव ने कहा, “ये जनता का पैसा है, जो एक तरफ़ भ्रष्टाचारी बीजेपी ने चुनावी चंदे के रूप में कंपनियों से बटोरा है और कंपनियों ने मुनाफ़े के रूप में जनता से वसूला है। दूसरी तरफ़ कोरोना के दौरान घपलेवाला केयर फंड बनाकर भाजपा ने जनता से सीधे भी वसूला है। ये जनता के पैसे के साथ ही नहीं, जनता की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ है।”

इसे भी पढ़ें:  अरे डरो मत, भागो मत…मुकाबला करो: राहुल गांधी की रायबरेली से उम्मीदवारी पर PM मोदी का तंज
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा “लोकसभा चुनाव 2024 में चार चरण के चुनाव हो चुके हैं और तीन चरण के चुनाव बाकी हैं। बीजेपी सोचती है कि चुनाव वोट से नहीं, नोट और खोट से जीता जाता है. अबकी बार जनता ने चारों चरणों में भाजपा को चारों खाने चित्त करके सारा भ्रम दूर कर दिया है और सातवां चरण आते-आते बीजेपी का नाम लेनेवाला कोई नहीं बचेगा। बीजेपी वोट के नाम पर दिवालिया हो गई है।”

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles