Advertisment
राजनीति

तेजस्वी यादव को बख्शने के मूड में नहीं है चुनाव आयोग, दोबारा भेजा लेटर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद एक अगस्त को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में जिस EPIC नंबर (इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड) का उल्लेख कर अपना नाम नहीं होने का दावा किया था, निर्वाचन आयोग उसकी जांच को संकल्पित है।

इसी क्रम में बुधवार को दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने दोबारा तेजस्वी प्रसाद यादव को उनके बताए आरएबी 2916120 नंबर के ईपिक कार्ड की मूल प्रति उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।

तीन दिन पहले भेजे पत्र के विपरीत इसमें 8 अगस्त की शाम तक उनके द्वारा उल्लेखित ईपिक कार्ड का विवरण मूल प्रति के साथ उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि 3 अगस्त को इस बाबत लिखे पत्र के आलोक में अब तक वांछित कागजात व प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई है।

इसे भी पढ़ें:  नवनिर्वाचित सांसदों से मिले भाजपा के संगठन महामंत्री जामवाल, क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ दिए यह निर्देश

चुनाव आयोग वोटर आईडी की करेगा जांच

निर्वाचन पदाधिकारियों के अनुसार नेता प्रतिपक्ष का वैध ईपिक नंबर आरएबी 0456228 है। इसी का इस्तेमाल उन्होंने 2015 व 2020 में किया था। वहीं तेजस्वी प्रसाद ने जिस आरएबी 2916120 नंबर के ईपिक कार्ड का उल्लेख किया था, प्राथमिक जांच के अनुसार वह आधिकारिक रूप से जारी किया प्रतीत नहीं होता है।

दूसरे नंबर का ईपिक कार्ड कहां और कैसे जारी हुआ? इसकी जांच के लिए उनके द्वारा उल्लिखित ईपिक नंबर वाले कार्ड का विवरण व मूल प्रति की जरूरत है। नेता प्रतिपक्ष के उपलब्ध कराने के बाद यह जांच की जाएगी कि वह कार्ड नए कार्ड के लिए किए जाने वाले फार्म छह आवेदन के आधार पर बनाया गया है या नहीं?

इसे भी पढ़ें:  फिर डरी मोदी सरकार! इस सत्र पेश नहीं करेगी वक्फ संशोधन बिल, जेपीसी का कार्यकाल बढ़ाने सदन में प्रस्ताव पारित

जानें क्या है पूरा मामला?

एक अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशन के बाद दो अगस्त को तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने आरएबी 2916120 नंबर का ईपिक कार्ड दिखाकर वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की बात कही थी। चुनाव आयोग ने उनके दावे को खारिज कर कहा था कि तेजस्वी का नाम वोटर लिस्ट में मतदान केंद्र संख्या 204, क्रमांक 416 पर दर्ज है और उनका ईपिक नंबर आरएबी 0456228 है।

जिस नंबर आरएबी 2916120 का उल्लेख तेजस्वी प्रसाद ने किया वह गत 10 वर्ष के रिकार्ड में नहीं है। जबकि आयोग के पास जो ईपिक नंबर आरएबी 0456228 है, उसी पर तेजस्वी यादव ने 2015 व 2020 के विधानसभा चुनाव लड़े थे।

इसे भी पढ़ें:  इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार?, अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles