Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़सरगुजा

बुजुर्ग दंपती पर ईंट से हमला कर 4 लाख लूटे

पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, बेटे की मौत पर मिली थी मुआवजा राशि

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सरगुजा जिले में अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग दंपती पर हमला कर घर में रखे 4 लाख रुपए लूट लिए। इस हमले में बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है। बेटे की हाथियों के हमले में हुई मौत के बाद इन्हें सहायता राशि मिली थी।

जानकारी के मुताबिक, के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गेरसा के चांचडांड में बुजुर्ग किशुन राम (70) और उसकी पत्नी सुकवारो बाई (65) के साथ बुधवार रात घर में सो रहे थे। बुजुर्ग दंपती का घर जंगल किनारे स्थित है, जहां उनके अलावा महज आधा दर्जन घर ही बने हैं।

इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती की बेदम पिटाई कर दी। ईंट से उन पर हमला कर दिया। जिससे किशुन राम की मौत हो गई। महिला सुकवारो गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, हमलावर घर में रखे 4 लाख रुपए नगदी लूटकर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  खाना नहीं बनाने पर पति ने की पत्नी की हत्या, गिरने से मौत की फैलाई अफवाह

गुरुवार सुबह जब आसपास के लोग उनके घर हलचल नहीं होने पर पहुंचे, तो बुजर्ग महिला को गंभीर हालत में पाया। इसकी सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सुकवारो को अस्पताल भेजा और बुजुर्ग के शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

घर में दंपती ने रखा था चार लाख रुपए

बुजुर्ग किशुन राम के बेटे की पिछले वर्ष हाथी के हमले में मौत हो गई थी। जिस पर वन विभाग ने परिजनों को 5.75 लाख हजार रुपए आर्थिक सहायता दी थी। मुआवजा राशि को बुजुर्ग दंपती ने बैंक से निकालकर अपने घर में रखा था।

इसे भी पढ़ें:  तुरीधाम में संत शिरोमणि सेन जी महाराज मंदिर निर्माण हेतु भव्य भूमि पूजन सम्पन्न | सर्व नाई समाज का ऐतिहासिक आयोजन

नगदी रकम को लेकर दंपती के बीच आए दिन विवाद भी होता था। दंपती शराब पीने के आदि थे। उनके घर कई लोग शराब पीने भी आते थे। कुछ दिनों पहले शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान वृद्धा पूरी राशि को लेकर पड़ोस में चली गई थी। महिला को पड़ोसी ने समझा बुझाकर घर भेज दिया था।

जानकार लोगों के शामिल होने की आशंका

इस मामले में सीतापुर एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने बताया कि घटना लूट की नीयत से की गई है। घटना में जानकर लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  अनवर ढेबर का बेटा शोएब गिरफ्तार: जेल प्रहरी को धमकाकर जबरन घुसने पर एक्शन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles