Advertisment
दंतेवाड़ा-बीजापुरछत्तीसगढ़

31 नक्सलियों के शव के साथ जवानों की कैम्प वापसी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन हुआ। इसमें 31 नक्सलियों मारे गए हैं। दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा पर हुए इस एनकाउंटर में पुलिस ने सभी नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है। इस बड़े ऑपरेशन के बाद जवानों के जंगलों से लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है नक्सलियों के शव को जवान अपने कंधें पर उठाकर पैदल लौट रहे हैं। जंगलों से वापस मुख्यालय लौटने में जवानों को समय लगेगा।

दरअसल, सुरक्षाबलों को शुक्रवार को एक मुखबिर से सूचना मिली की ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच में नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में हैं। सूचना मिलने के बाद फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया। जवानों को आता देख नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवानों को भारी पड़ता देख मौके से नक्सली पीछे हट गए। जवानों ने यहां 32 नक्सलियों को ढेर कर दिया। फायरिंग रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ AK-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामद किए हैं। इसे अब तक सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  घर में घुसी तेज रफ्तार कार, पंडाल को तोड़ने हुए कई लोगों को रौंदा, चार की हालत गंभीर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles