Advertisment
Uncategorized

जापान में धरती डोली: 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे, सुनामी का अलर्ट जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गुरुवार, 8 अगस्त को जापान में 6.9 तीव्रता का पावरफुल भूकंप आया, जिसके बाद अधिकारियों ने देश के दक्षिणी तट के लिए सुनामी चेतावनी जारी की। भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सुनामी चेतावनी 1 मीटर की समुद्री लहर की ऊंचाई के साथ जारी की गई है।

जापान में धरती डोली
रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। हालांकि, पहले इसे 6.9 बताया गया था, बाद में इसे रिवाइज किया गया। भूकंप के ये झटके जापान के मियाजाकी इलाके में महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटकों की वजह से अब तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है।

इसे भी पढ़ें:  हाथरस कांड के बाद संत प्रेमानंद ने लिया बड़ा फैसला, अब नहीं करेंगे ये काम…

सुनामी का अलर्ट जारी
भूकंप के तुरंत बाद, जापान के मौसम विज्ञान विभाग ने सुनामी का अलर्ट जारी किया। जापान के तटीय इलाके खासतौर पर मिायजाकी, कोची, इहिमे, कागोशिमा और आइता में सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सुनामी के दक्षिणी जापान में 07:50 GMT पर आने की आशंका है।

तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है और उच्च स्थानों पर शरण लेने को कहा गया है। अलर्ट के बाद, स्थानीय रेडियो और टीवी चैनलों पर सतर्कता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि भूकंप के बाद आने वाली सुनामी से तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  बेगम ने ली शौहर की जानः रॉड और डंडे से पीट-पीटकर उतार डाला मौत के घाट, कारण जानकर पकड़े लेंगे अपना सिर

2011 में भी हिल गया था जापान
जापान में भूकंप और सुनामी का खतरा नया नहीं है। यह देश भौगोलिक दृष्टि से एक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। 2011 में भी जापान में एक बड़ा भूकंप आया था, जिसके बाद सुनामी ने भारी तबाही मचाई थी। इस बार भी प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles