Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

भारी गर्मी का असर, स्कूलों की छुट्टियां बढाई गई, अब 26 जून को खुलेंगे स्कूल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा से बस्तर में मानसून का आगमन हो चुका है. मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय नहीं हुआ है. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में गर्मी अब भी बरकरार है. लोग उमस और गर्मी से परेशान है. इस परेशानी को छत्तीसगढ़ की सरकार भी समझ रही है. छत्तीसगढ़ में नौनिहाल बच्चे परेशान न हो इसे देखते हुए और गर्मी के मौसम की वजह से स्कूलों की छुट्टियां छत्तीसगढ़ में बढ़ा दी गई है. अब स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे. 25 जून के बाद स्कूल खुलेंगे.

स्कूलों को बंद रखने का हुआ फैसला: सरकार की तरफ से सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय की छुट्टी को बढ़ा दिया गया है. राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब 25 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. इसका आदेश आज स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया है. इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट करके मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी है. विष्णु देव साय ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय एवं गैर सरकारी स्कूलों में छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दी गई हैं.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कलाकार सलीम अंसारी का निधन, कला और सिनेमा जगत में दौड़ी शोक की लहर

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश में क्या: स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जो आदेश जारी किया गया है. उस आदेश में भीषण गर्मी का जिक्र किया गया है.

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने अहम फैसला लिया है. इस फैसले के मुताबिक प्रदेश की सभी सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई जा रही है. 15 जून तक छुट्टियां पहले से थी उसे बढ़ाकर 25 जून कर दिया गया है. 26 जून से स्कूल खुलेंगे.- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में मिले दो संदिग्ध बैग: रेलवे स्टेशन में मचा हड़कंप, दिल्ली धमाके के बाद छत्तीसगढ़ में भी है हाई अलर्ट

छत्तीसगढ़ में जारी है भीषण गर्मी: छत्तीसगढ़ में लगातार भीषण गर्मी जारी है. इसी वजह से सरकार ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है और गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ाई गई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles