Advertisment
छत्तीसगढ़

शराबी शिक्षक बच्चों के भविष्य से कर रहा खिलवाड़, कार्रवाई नहीं होने से बढ़ा हौसला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : भरतपुर के वनांचल क्षेत्र में प्राथमिक पाठशाला मेहदौली के शिक्षक ने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने का काम किया है. शिक्षक का नाम त्रिभुवन सिंह है,जो अक्सर शराब पीकर स्कूल आते हैं.इस दौरान वो नशे की हालत में ही बच्चों को पढ़ाते हैं. आलम ये है कि शिक्षक शराब के नशे में बच्चों की कक्षाएं लेते हैं, यही नहीं यदि कोई अभिभावक स्कूल आता है तो शिक्षक नशे की हालत में ही उनसे मुलाकात करता है. लेकिन शिक्षक पर कार्रवाई न होना मॉनिटरिंग की कमी को दर्शाता है.

जब मीडिया की टीम मौके पर पहुंचकर शराबी शिक्षक से बात करनी चाही तो वो बिदक गए. वो अपनी हरकतों को छिपाने के चक्कर में खुद ही अपने शराब पीकर आने का सबूत देने लगे. ना तो उनसे ठीक से चलते बन रहा था,ना ही वो बच्चों को ठीक से संभाल पाते थे. बच्चे भी ताला लगे क्लास रूम के बाहर धूप में समय काटते दिख रहे थे.इस दौरान पूर्व जनपद सदस्य ने कहा कि त्रिभुवन सिंह की हरकतों को पूरा गांव जानता है.अफसरों को भी पता है कि शिक्षक किस तरह से पढ़ाता है,लेकिन कोई भी आवाज नहीं उठाता.

इसे भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री के घर के पास दुकान में लगी आग:कोरबा में 10 लाख के कपड़े खाक

ग्राम पंचायत सचिव की माने तो त्रिभुवन सिंह की पोस्टिंग इससे पहले दूसरे विद्यालयों में थी.वहां पर भी यही हाल रहा है.लेकिन समझ में नहीं आता कि शासन शराबी शिक्षकों पर कार्रवाई क्यों नहीं करता.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles