Advertisment
छत्तीसगढ़

नशेड़ी ड्राइवर ने पलटा दी ट्रैक्टर : राशन लेकर गांव लौट रहे 25 लोग थे सवार, 3 महिलाओं समेत 4 की मौत

contact for Ad1
S G Travels

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के मढ़ोनार में एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कोढोली ग्राम पंचायत के इरपानार से 25 लोग एक ट्रैक्टर पर सवार होकर ओरछा ब्लॉक में पीडीएस का राशन लेने गए हुए थे। कोढोली ग्राम पंचायत के इरपानार के 25 लोग ओरछा से राशन ट्रैक्टर पर लादकर छोटे डोंगर होते हुए इरपानार अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान जब ट्रैक्टर मढ़ोनार गांव के पास पहुंची तो दुर्घटनाग्रस्त हो कर पलट गई, जिससे सवार 25 लोग बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये। इसमें से दो महिलाएं और एक पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को संजीवनी 108 वाहन की मदद से छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में छठ घाट में अश्लील डांस, बालाएं बुलाने वालों पर होगी कार्रवाई

घायलों में तीन की हालत गंभीर

घायलों में तीन लोगों की हालत काफी गंभीर है। जिसमें इलाज के दौरान एक महिला की मौत अस्पताल में हो गई। शेष घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि, ट्रैक्टर चालक नशे में धुत था।

सीएम साय ने सड़क हादसे में दु:ख व्यक्त किया 

नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक में हुए सड़क हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। दुर्घटना में कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

इसे भी पढ़ें:  बलौदाबाजार आगजनी केस, देवेंद्र यादव को नहीं मिली राहत, 4 नवंबर तक बढ़ी रिमांड

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles