Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुरक्राइम

आयुष्मान कार्ड के बावजूद मरीजों से जबरन वसूली:बिलासपुर में 5 अस्पतालों को नोटिस और एक पर जुर्माना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में आयुष्मान कार्ड के बावजूद मरीजों से वसूली मामले में स्वास्थ्य विभाग ने 5 अस्पतालों को नोटिस और एक पर जुर्माना लगाया है। आरबी हॉस्पिटल, नोबल हॉस्पिटल, न्यू लाइफ हार्ट केयर हॉस्पिटल और श्रीमंगल हॉस्पिटल को नोटिस जारी हुआ है। वहीं, ओमकार हॉस्पिटल पर 1 लाख 82 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

दरअसल, अस्पतालों के खिलाफ कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें आरोप लगाया गया था कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद मरीजों से इलाज के नाम पर अलग से पैसों की वसूली जा रही थी। इन शिकायतों की सत्यता की जांच करने के बाद विभाग ने कार्रवाई की है।

आयुष्मान कार्ड के बावजूद मरीजों से वसूली मामले में आरबी हॉस्पिटल को नोटिस
आयुष्मान कार्ड के बावजूद मरीजों से वसूली मामले में आरबी हॉस्पिटल को नोटिस

अस्पतालों से अवैध वसूली के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया

इसे भी पढ़ें:  मोना सेन बनीं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नई अध्यक्ष

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आरबी हॉस्पिटल, नोबल हॉस्पिटल, न्यू लाइफ हार्ट केयर हॉस्पिटल और श्रीमंगल हॉस्पिटल को नोटिस जारी कर उनसे इस अवैध वसूली के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके खिलाफ भी जुर्माने की कार्रवाई हो सकती है।

आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज नहीं करने पर 1 लाख 82 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज नहीं करने पर 1 लाख 82 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

1 लाख 82 हजार रुपए का जुर्माना

इधर, ओमकार हॉस्पिटल के खिलाफ लगातार शिकायतें मिली थीं। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद भी आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज नहीं करने पर 1 लाख 82 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  इस सरकारी अस्‍पताल में अनोखा मामला, 24 घंटों में 6 बच्‍चों का हुआ जन्‍म, खुशी से झूम उठा परिवार

अस्पतालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे

CMHO ने यह भी बताया कि 12 से अधिक अस्पताल अभी भी जांच के दायरे में हैं। अगर उनके खिलाफ भी ऐसे ही आरोप सिद्ध होते हैं, तो उन पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि मरीजों के अधिकारों का हनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए गए अस्पतालों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ऐक्सट्रा पैसे वसूल कर रहे थे अस्पताल

बता दें कि बिलासपुर के अधिकतर अस्पतालों में मरीजों से आयुष्मान कार्ड योजना के तहत बिना पैसे लिए इलाज करना है, लेकिन मरीजों का या तो इलाज नहीं किया जा रहा था, या फिर ऐक्सट्रा पैसे वसूले जा रहे थे। इसी को लेकर शिकायत हुई थी। अब विभाग कार्रवाई कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  धमतरी में रुद्री बैराज में कूदा युवक, ट्रेनिंग सेंटर के युवाओं ने बचाई जान, उसके पास मौजूद बैग से मिले 2 लाख रुपए

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles