Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पुरानी रंजिश में भाजपा नेता और भाई पर जानलेवा हमला

जांजगीर-चांपा में नशे में कर रहा था गाली-गलौज, मना करने पर मारा चाकू, 2 गिरफ्तार

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

जांजगीर-चांपा जिले के बीजेपी IT सेल संयोजक संतोष साहू और उसके बड़े भाई योगेश साहू पर पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों ने चाकू से जानलेवा हमला किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संतोष साहू का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

ये मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात करीबन 9 बजे वार्ड नंबर 6 मे रहने वाले बीजेपी IT सेल के संयोजक संतोष साहू के घर के सामने शराब के नशे में राजू बजाज (22 साल) और सोनू बजाज (26 साल) गाली गलौज कर रहे थे। योगेश साहू के द्वारा माना करने पर योगेश साहू पर पहले चाकू से हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, देखते ही देखते ही जलकर हो गई खाक, बाल-बाल बचे युवक और 2 बच्चे

संतोष साहू पर भी चाकू से 3 बार हमला

वहीं बीच बचाव में आए बीजेपी IT सेल के संयोजक संतोष साहू पर भी चाकू से 3 बार हमला किया गया है। घायल दोनों भाइयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। जिसमें संतोष साहू की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं योगेश साहू का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपियों का बीजेपी IT सेल संयोजक के साथ थी पुरानी रंजिश

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी का बीजेपी IT सेल संयोजक संतोष साहू से पुरानी रंजिश थी। इसके कारण वे पहले गाली गलौज की फिर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी भाई भागने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी-सीएम के घर के बाहर महिला ने पिया फिनाइल: अनुकंपा नियुक्ति को लेकर 2 दिन से कर रही थी प्रदर्शन, मेकाहारा में भर्ती

भागने के फिराक में थे दोनों, पुलिस ने पकड़ा

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई। आरोपी राजू बजाज और सोनू बजाज बाइक से फरार हो रहे थे, जिन्हे गुरुकुल स्कूल बनारी के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व में आरोपी सोनू बजाज के खिलाफ धारा 354 का मामला सिटी कोतवाली में दर्ज है। वहीं दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और इसमें अन्य सहयोगियों की होने की संभावना जताई गई है। दोनों आरोपियों पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक डिमांड पर भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  बालोद में बिना हेलमेट पेट्रोल देकर नियम तोड़ने पर पेट्रोल पंप सील

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles