Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में अर्धनग्न हालत में मिली अज्ञात महिला की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर : राजधानी रायपुर में गुरुवार को कमल विहार के सेक्टर 4 इलाका में एक अज्ञात महिला की डेडबॉडी मिली है. सूचना मिलने पर टिकरापारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कर डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है.

रेप के बाद मर्डर करने की आशंका : टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया, “टिकरापारा थाना अंतर्गत कमल विहार के सेक्टर 4 में झाड़ियां के आसपास एक अज्ञात महिला का शव मिला है. महिला की उम्र लगभग 30 से 35 साल की है, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. मृतक महिला कान में टॉप्स और गले में मंगलसूत्र भी पहनी हुई है.” आशंका है कि रेप के बाद महिला की हत्या की गई होगी.

इसे भी पढ़ें:  गणेश विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों को बोलेरो ने रौंदा, 3 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

“पुलिस आसपास इलाके में मृतक अज्ञात महिला के संबंध में जानकारी हासिल करने में जुटी है. महिला के परिजनों की भी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई भी पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है.” – दुर्गेश रावटे, टीआई, टिकरापारा थाना

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी : अज्ञात महिला की डेडबॉडी की जांच में टिकरापारा पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है. घटनास्थल के आसपास के कुछ चीजों को फॉरेंसिक टीम बारीकी से जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि महिला की हत्या किसने और कब की है. पुलिस सभी एंगल से इस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता की जेल में मौत : बस्तर बंद का जगदलपुर में व्यापक असर, चेंबर्स ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles