Advertisment
व्यापार जगत

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, पहली बार 23000 के पार पहुंचा Nifty और Sensex का रिकॉर्ड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आज शेयर बाजार लाल निशान पर खुला.  सेंसेक्स 82.59 अंक नीचे 75,335.45 के स्तर पर और निफ्टी 36.90 अंक की कमजोरी के साथ 22930 पर खुला.  हालांकि, यह गिरावट ज्यादा देर तक नहीं रही और निफ्टी ने इतिहास रचते हुए 23 हजार के स्तर को पार कर लिया.  वहीं गुरुवार यानी कल शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा बढ़कर 75400 के पार पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 22993 पर पहुंच गया था.

रिकॉर्ड के बाद बाजार में मुनाफावसूली का दबाव बढ़ता जा रहा है. निफ्टी 50 की करीब एक-तिहाई कंपनियां ग्रीन जोन में हैं, जिनमें हिंडाल्को और एलएंडटी जैसी कंपनियां बुलिश हैं.  वहीं मिडकैप सेगमेंट में वोडा आइडिया के शेयर में सबसे ज्यादा 6 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है.  इसके अलावा बॉयकन का शेयर भी बढ़ रहा है. वहीं स्मॉल कैप कैटेगरी में बीडीएल के शेयर में सबसे ज्यादा 12 फीसदी की तेजी है.  इस बीच, शुक्रवार को अडानी ग्रुप के शेयर लाल निशान में नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  सोना हुआ और सस्ता, करीब ₹10,000 टूटा भाव, चांदी की कीमतों में ₹33,000 की गिरावट

बीएसई सेंसेक्स के 22 शेयरों में गिरावट रही

बीएसई सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में सिर्फ 8 शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जबकि 22 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. सबसे ज्यादा गिरावट टीसीएस के शेयरों में आई है. यह करीब 1 फीसदी गिरकर 3857 रुपये पर आ गया है. सबसे ज्यादा 1.20 फीसदी की बढ़त एलएंडटी के शेयर में देखी जा रही है, जो 3629 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है.

54 शेयरों पर लगा अपर सर्किट

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एनएसई पर कुल 2,412 शेयर कारोबार कर रहे हैं, जिनमें से 1,109 शेयर बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं.  जबकि 1,202 शेयरों में गिरावट है.  जबकि 101 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 83 शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं, जबकि 13 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा 54 शेयरों ने अपर सर्किट और 40 ने लोअर सर्किट छुआ है.

इसे भी पढ़ें:  MDH और Everest मसालों पर अब नेपाल ने लगाया बैन: कहा- दोनों ब्रांड के मसालों में खतरनाक केमिकल

ये शेयर 12 फीसदी तक चढ़े

फिनोलेक्स केबल के शेयर आज 12.28 फीसदी बढ़कर 1284 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं.  जेबीएम ऑटो में 7 फीसदी की तेजी है.  कोचीन शिपयार्ड में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. वोडाफोन आइडिया में भी 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles