Advertisment
छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पदकों का किया ऐलान: छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा सम्मान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर के पुलिस अधिकारीयों को दिए जाने वाले पदकों की घोषणा कर दी है। इस प्रतिष्ठित सूची में छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व का क्षण है, क्योंकि राज्य के 11 पुलिस अधिकारीयों को उनके उत्कृष्ट कार्य, साहस और सेवा भावना के लिए सम्मानित किया जाएगा।

इनमें से 10 अधिकारीयों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्रदान किया जाएगा, जबकि एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान मिलेगा। यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस की प्रतिबद्धता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

इन अधिकारी होंगे शामिल
सराहनीय सेवाओं के लिए पदक पाने वाले अधिकारियों में आईजी राम गोपाल गर्ग, एसएसपी शशि मोहन सिंह, एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, राजश्री मिश्रा, एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल, मनीषा ठाकुर, तारकेश्वर पटेल, डीएसपी उनेजा खातून, जयलाल मरकाम और हजारीलाल साहू शामिल हैं। वहीं विशिष्ट सेवाओं के लिए एएसआई राम अवतार सिंह राजपूत को पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन : नक्सलियों की गुरिल्ला आर्मी के साथ भीषण मुठभेड़, 10 नक्सली मारे गए

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles