Advertisment
Uncategorized

‘कोर्ट और तुम्हें बम से उड़ा देंगे’: इलाहाबाद हाईकोर्ट को धमकी मिलने से हड़कंप, पाक नंबर से आई रिकॉर्डिंग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उत्तरप्रदेश से बड़ी खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार आशुतोष को वॉट्सऐप पर रिकॉर्डिंग भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने बुधवार (13 नवंबर) रात पाकिस्तान नंबर से ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर कहा कि ‘पहले कोर्ट और फिर तुम्हें बम से उड़ा देंगे’। रिकॉर्डिंग भेजने वाले ने अपशब्द भी कहे हैं। धमकी भरी रिकॉर्डिंग आने के बाद आशुतोष ने शामली पुलिस से शिकायत कर दी है।

इस नंबर से 22 ऑडियो रिकॉर्डिंग आई 
शामली के कांधला निवासी आशुतोष पांडेय श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामले में पक्षकार हैं। आशुतोष श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं। बुधवार रात 9. 30 बजे आशुतोष को वॉट्सऐप पर 22 ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली। यह सभी पाकिस्तान के नंबर +92 302 9854231 से भेजी गई थीं। आशुतोष ने रिकॉर्डिंग को सुना तो उसमें हाईकोर्ट और उनको बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  भारत-बांग्लादेश के संबंधों में दरार! अपने राजदूत को तुरंत बुलाया वापस

’19 को कोर्ट और 20 को तुम्हें उड़ा देंगे’
रिकॉर्डिंग भेजने वाले ने कहा कि 19 नवंबर 2024 को इलाहाबाद हाईकोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। ये भी कहा कि तुम भी नहीं बचोगे, तुम्हें 20 नवंबर 2024 को बम से उड़ा देंगे। इसके अलावा रिकॉर्डिंग भेजने वाले ने अपशब्द कहे। आशुतोष ने शामली पुलिस को सूचना दी और वॉट्सऐप पर आई सभी 22 रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी दी हैं।

पहले भी मिल चुकी धमकी
आशुतोष पांडे ने शाही ईदगाह में अवैध रूप से बिजली चलाने की शिकायत की थी। शिकायत पर बिजली विभाग और पुलिस ने शाही ईदगाह के सचिव के खिलाफ कार्रवाई की थी। आशुतोष का कहना है कि पहले भी उन्हें धमकी मिल चुकी है। प्रयागराज, कौशांबी फतेहपुर और मथुरा में केस दर्ज कराए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  सामने आएगा झीरम घाटी का सच : गृहमंत्री शर्मा बोले- हमारी सरकार करेगी रिपोर्ट सार्वजनिक, कई कांग्रेसी नेताओं की हुई थी हत्या

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles