Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पकरिया जंगल ब्रेकर पर बाइक सवार दंपति उछलकर सड़क पर गिरे , मौके पर महिला की मौत, जांजगीर में हुआ हादसा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के पकरिया झूलन जंगल मोड़ के पास बने ब्रेकर में बाइक सवार दंपति उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। इस हादसे में महिला के सिर पर अधिक चोट लगने से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दोनों छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोरबा जा रहे थे। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार, बलौदाबाजार निवासी धर्मेंद्र वैष्णव अपनी पत्नी माधुरी वैष्णव के साथ बाइक से कोरबा में हो रहे छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दोनों रविवार की सुबह करीब 6.30 बजे पकरिया झूलन के जंगल मुख्य मार्ग के मोड़ के पास पहुंचे हुए थे, जहां ब्रेकर बना हुआ था।

इसी दौरान धर्मेंद्र वैष्णव ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और उछलकर पत्नी सड़क के किनारे सिर के बल जा गिरी। जिससे सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही खून का तेज बहाव होने लगा। घटना की जानकारी राहगीरों ने 108 को दी। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वही, धर्मेंद्र को हल्की चोट आई है।

घटना की जानकारी पामगढ़ पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम करवाया। अब शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  “हजारों टन फ्लाई ऐश, निरीक्षण में मिली कमियां, फिर भी कार्रवाई नहीं?” — बलौदा का मामला बना पर्यावरणीय जवाबदेही की सबसे बड़ी परीक्षा!

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles