Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भाजपा नेताओं की हत्या, नेताओं में भय का माहौल

गृहमंत्री अमित शाह से की जेड श्रेणी सुरक्षा देने की मांग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार हो रही भाजपा नेताओं की हत्या थम नहीं रही है. इन घटनाओं से नेताओं में भय का माहौल है. इस बीच भाजपा बीजापुर जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और नक्सल टारगेट बीजेपी पदाधिकारियों को जेड श्रेणी स्थाई सुरक्षा देने की मांग की है.

पत्र में कहा गया है कि बीजापुर जिला घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के चलते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा मौत का भय बना रहता है. क्योंकि लगातार नक्सली एक-एक कर भाजपा के नेताओं को बेरहमी से हत्या कर रहे हैं. ऐसी खतरे को देखते हुए विधानसभा चुनाव के दौरान एक्स श्रेणी केन्द्रिय सुरक्षा दिया गया था जो कि अस्थाई था, जिसे चुनाव बाद सुरक्षा वापस लिया गया तब से खतरा और बढ़ गया है. बीते शनिवार को फिर एक बार भाजपा नेता को बेरहमी से नक्सलियों ने हत्या की है. जिसके बाद भाजपा पदाधिकारियों में भय का वातावरण निर्मित हुआ है. कई नेता लगातार नक्सलियों के निशाने पर है वे आज भी रात्रि में अपना ठिकना बदल- बदलकर रह रहे हैं. जिसको लेकर गृहमंत्री अमित शाह से Z(श्रेणी) की स्थाई सुरक्षा देने की मांग की गई है.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में दीपावली की रात मर्डर, पटाखा फोड़ने की बात को लेकर हुआ था विवाद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles