Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024 बिलासपुरकांग्रेसछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव BJP में शामिल

रायपुर में रामनामी समाज के प्रमुख सदस्य समेत 500 से अधिक लोगों ने ली सदस्यता

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर नगर निगम की पूर्व मेयर और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। रामनामी समाज की प्रमुख सदस्य, छत्तीसगढ़ के प्रमुख फिल्मी और लोक कलाकार शाहिद समेत 500 से अधिक लोगों ने रायपुर में बीजेपी प्रवेश किया है।

रायपुर भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा और सरला कोसरिया ने बीजेपी ज्वाइन करवाया है। ऐसे में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

500 से अधिक लोगों ने रायपुर में बीजेपी प्रवेश किया है।
500 से अधिक लोगों ने रायपुर में बीजेपी प्रवेश किया है।

26 नवंबर 2017 में भी छोड़ी थी कांग्रेस

इसे भी पढ़ें:  ट्रक ने एक्टिवा को रौंदा, स्पॉट में 2 मजदूरों की मौत

वाणी राव ने 26 नवंबर 2017 को बेलतरा में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनता कांग्रेस ज्वाइन किया था। लेकिन 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गई थी। बिलासपुर की महापौर भी रह चुकी हैं।

वहीं, 2013 में कांग्रेस की टिकट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं, जिन्हें भाजपा के अमर अग्रवाल ने 15599 वोट से हरा दिया था।

पूर्व मेयर और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव।
पूर्व मेयर और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles