Advertisment
छत्तीसगढ़

50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई मानसिक रूप से कमजोर महिला, उतारने में पुलिस के भी छूटे पसीने

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक पांच में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला अचानक 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने महिला को टंकी के ऊपर देखा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई।

बेहद चुनौतीपूर्ण था रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस बल एएसआई राधेश्याम विश्वकर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा और काफी देर तक महिला को नीचे उतारने का प्रयास किया। टंकी की ऊंचाई और महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था। स्थानीय लोगों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद अंततः महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  चावल पहली बार हुआ इतना महंगा:12 रुपए तक बढ़े सामान्य चावल के दाम, दाल भी महंगी

महिला को अस्पताल भिजवाया गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी दिनों से क्षेत्र में इधर-उधर घूमती देखी जा रही थी। उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी, लेकिन इस तरह पानी की टंकी पर चढ़ जाना सभी के लिए चौंकाने वाला था। पुलिस ने महिला को तत्काल मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भिजवाया है।

साथ ही, महिला की पहचान और उसके स्वजन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए उचित देखरेख और पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में गलत इंजेक्शन से गर्भस्थ शिशु की मौत:महिला ने दर्द होने पर किया झोलाछाप डॉक्टर से संपर्क

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles