Advertisment
छत्तीसगढ़

कांग्रेस विधायक के पीएसओ ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, आत्महत्या का कारण अज्ञात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। भाटापारा कांग्रेस विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात पीएसओ (Personal Security Officer) ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, भाटापारा विधायक इंद्र साव के घर के सामने ही उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ डिगेश्वर गागड़ा का सरकारी निवास है. आज दोपहर उसने छत पर चढ़कर अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. इस बात की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया और भाटापारा शहर पुलिस को जानकारी दी गई. फिलहाल, आत्महत्या करने के पीछे वजह सामने नहीं आई है.

इसे भी पढ़ें:  चुनाव ड्यूटी में 'जुए' पर दांव, बिलासपुर में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सजी थी पुलिसकर्मियों की महफिल; कवरेज कर रहे रिपोर्टर पर पथराव

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles