Advertisment
छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता के भतीजे ने गोली मारकर की खुदकुशी, लाइसेंसी-बंदूक से फायरिंग, नीट की कर रहा था तैयारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर जिले में सोमवार को बिल्डर चित्रसेन सिंह के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की है। भोपाल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। मामला राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम संस्कार सिंह (20) है। युवक ने घर के कमरे में आत्महत्या की है। सुसाइड करने वाला युवक पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी कांग्रेस नेता अजय सिंह का भतीजा है। डिप्रेशन के कारण सुसाइड की आशंका है।

दरअसल, दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास युवक ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल की ओर गया। अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया। इसके बाद उसने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक अपने गले के पास टिकाकर गोली चला दी। गोली जबड़े को चीरती हुई निकल गई है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर आज से नामांकन

इस दौरान गोली लगते ही संस्कार खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन ऊपर के कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा बंद था। जब उन्होंने दरवाजा खोला, तो देखा कि संस्कार सिंह फर्श पर खून में लथपथ पड़े हैं। कमरे में खून बिखरा हुआ था।

बताया जा रहा है कि संस्कार सिंह ने 2 साल पहले 12वीं पास की थी, तब से नीट की तैयारी कर रहा था। लगातार सिलेक्शन न होने के कारण वह डिप्रेशन में था। आज वह कोचिंग के लिए भोपाल जाने वाले था, लेकिन उससे पहले ही खतरनाक कदम उठा लिया। आशंका जताई जा रही है कि सिलेक्शन नहीं होने की वजह से आत्महत्या की है।

इसे भी पढ़ें:  600 CCTV खंगालने के बाद मिला चोरी का सरगना, नहरिया बाबा हनुमान मंदिर में की थी चोरी

वहीं सूचना मिलते ही सरकंडा टीआई नीलेश पांडे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लिया और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। राजकिशोर नगर, स्टेट बैंक के पास, कांग्रेस नेता अजय सिंह और बिल्डर चित्र सेन अपने संयुक्त परिवार के साथ एक ही घर में रहते हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles