Advertisment
मध्यप्रदेशकांग्रेस

कांग्रेस नेता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, कहा- 24 घंटे में खत्म कर देंगे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भोपाल। कांग्रेस नेता और भिंड जिला के दबोह नगर परिषद के उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी मिली है। चौधरी हाकिम सिंह ने बताया कि उन्हें कल रात एक धमकी भरा फोन आया। अज्ञात युवक ने उनसे कहा कि ‘बहुत हवा में उड़ रहे हो। हवा में उड़ना बंद कर दो वरना 24 घंटे में तुम्हें खत्म कर दूंगा।; इस मामले में उन्होंने पुलिस से कार्रवाई कर धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

भिंड-दमोह परिषद के उपाध्यक्ष चौधरी हाकिम सिंह ने वीडियो जारी कर भिंड एसपी से अपनी सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने नगर निरीक्षक और टीआई को फोन लगाया। रात हो जाने की वजह से वे फोन नहीं उठा सके। सुबह थाने जाकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल उनके भाई का डकैतों ने अपहरण किया था। अब उन्हें इस तरह की धमकी मिल रही है। जल्द से जल्द मोबाइल नंबर ट्रेस कर धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  मुझे जनता ने नहीं कलेक्टर ने हराया,ऊपर से आया ईवीएम बदलने का निर्देश :बीरेश ठाकुर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles