Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

बस्तर गए सीएम का हेलीकाप्टर खराब : स्टेट प्लेन में भी तकनीकी खामी, झारखंड से मंगाया गया चॉपर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बस्तर के दौर पर थे। निजी कंपनी के हेलीकाप्टर से से जगदलपुर पहुंचे। वहां कार्यक्रमों में शिरकत की। वापसी में हेलीकाप्टर में खराबी आ गई। तकनीकी खामी की वजह से हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका। उसके बाद एक और हेलीकाप्टर को बुलाया गया, लेकिन वह जगलपुर के लिए उड़ान भरता उसमें भी तकनीकी दिक्कत बताई गई। उसके बाद कंपनी ने झारखंड से हेलीकाप्टर मंगाया। उसके बाद मुख्यमंत्री जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना हो सके।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासनका राजकीय विमान पहले ही तकनीकी खराबी के चलते उड़ान नहीं भर पा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के पास एक विमान B-200 और एक हेलिकॉप्टर अगुस्ता A-109 है। छत्तीसगढ़ राज्य में राजकीय विमान पहले से ही खराब चल रहा है, इसके कारण उड़ान नहीं भर रहा है। राज्य में हेलीकाप्टर को उपयोग दौरे के दौरान मुख्यमंत्री करते रहे हैं, लेकिन उसमें भी खराबी आने के कारण अब निजी हेलीकाप्टर का सहारा लेना पड़ रहा है। दोनों का उपयोग सरकारी दौरो में किया जाता रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को जिस निजी कंपनी के हेलीकाप्टर से गए थे। वह विमान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर पाया।

इसे भी पढ़ें:  बाइक सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर: पति-पत्नी की मौत, 6 वर्षीय बेटा घायल

तकनीकी खराबी

बस्तर कलेक्टर हरीश एस ने हरिभूमि से कहा कि मुख्यमंत्री जिस हेलीकाप्टर से आए थे उसमें तकनीकी खराबी आई गई थी। उसके बाद दूसरे हेलीकाप्टर की व्यवस्था संबंधित कंपनी ने की। उसके बाद वे रायपुर के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री को जाना था राजनांदगांव

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का जन्मदिन था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना होना था। हेलीकाप्टर की खराबी के कारण उनके तय कार्यक्रम में मामूली विलंब हुआ। दूसरा हेलीकाप्टर आने के बाद मुख्यमंत्री 17.42 बजे हेलीकाप्टर से माना विमानतल वापस आए। रायपुर से राजनांदगांव के लिए रवाना हुए।

इसे भी पढ़ें:  ठंड के साथ बढ़ी अंडे की खपत: 60 लाख अंडे रोज खा रहे प्रदेशवासी, साढ़े आठ रुपए पहुंचा दाम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles