Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

कांग्रेस पर बरसे सीएम साय, कहा- 5 साल में किए 36 वादे, नहीं किया एक भी पूरा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की जमकर प्रचार प्रसार कर रही है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को जांजगीर चांपा जिला के बलौदा ब्लाक के पहरिया पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस पर ठगने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 5 साल तक कांग्रेस की सरकार थी और 36 प्रकार के वादा किए थे. एक भी वादा कांग्रेस ने पूरा नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है. कोयला,शराब, रेत, DMF में भ्रष्टाचार और गौठान में गोबर घोटाला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह भ्रष्ट पार्टी है.

इसे भी पढ़ें:  प्रयास आवासीय विद्यालय की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा की मौत

इस पार्टी के बहकावे में नहीं आए. प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. साथ ही डबल इंजन की सरकार के साथ छत्तीसगढ़ की 11 सीटों को जीतकर केंद्र में मोदी की सरकार बनानी है.
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज से देश का राष्ट्रपति बनाने का सौभाग्य दिया. आदिवासियों को शासन कि योजना का लाभ दिलाया. अब वक्त आ गया है आदिवासी समाज अपना कर्तव्य निभाए और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जांजगीर चाम्पा लोकसभा के साथ प्रदेश के 11 लोकसभा सीट जीता कर दें और 400 पार का नारा को सफल बनाए.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष में वोट डालने को लेकर जनता से अपील की. इस दौरन जनता कांग्रेस जोगी और कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें:  गर्भ नहीं रखने दुष्कर्म पीड़िता ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लगाई याचिका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles