Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

बिलासपुर स्टेशन में चिल्लहर की समस्या खत्म, सभी टिकट काउंटरों पर डिजिटल पेमेंट सुविधा शुरू

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। मोबाइल टिकटिंग प्रणाली और यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के अच्छे प्रतिसाद के बाद, अब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड डिवाइस के माध्यम से डिजिटल भुगतान सुविधा शुरू की है। अब बिलासपुर स्टेशन पर सभी टिकट काउंटरों पर क्यूआर लगा दिया गया है। इस सुविधा से यात्रियों के समय की बचत होगी और चिल्लर की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

बता दें कि, रेलवे द्वारा यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल पेमेंट की शुरुआत करने की घोषणा की थी। इस सुविधा को ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पुताई के लिए मिट्टी निकालने गई महिला की मौत, खदान धंसने से हादसा

इस पहल के तहत, 500 क्यूआर कोड डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं। ये डिवाइस बिलासपुर रेल मंडल के 205, रायपुर  रेल मंडल के 95 और नागपुर रेल मंडल के 200 टिकट काउंटरों पर लगाए जाएंगे। सितंबर 2024 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिससे यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।

वर्तमान में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कुछ स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटरों पर डीडीआईएस ( ड्यूल डिस्प्ले इंफॉर्मेशन सिस्टम) में क्यूआर कोड की सुविधा दी जा रही है। क्यूआर कोड, यूपीआई, एटीवीएम और यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप जैसी सुविधाएं यात्रियों को बिना लंबी लाइन में लगे, त्वरित टिकट प्राप्त करने और डिजिटल भुगतान करने में मदद करेगी।

इसे भी पढ़ें:  'बीजेपी-पीएम मोदी के खिलाफ हो सकती है बड़ी साजिश'

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles