Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़सुकमा

बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह पिलाया बर्फ का पानी

सुकमा के घोर नक्सली प्रभावित इलाके की घटना, बाद में पिलाई गई पोलियो की खुराक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह बर्फ का पानी पिला दिया। जैसे ही मामले की जानकारी अधिकारियों को लगी, तो कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर पोलियो की खुराक देने को कहा।

यह पूरा मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिंतलनार के उप स्वास्थ्य केंद्र मिनपा के ग्राम एलमागुंडा का है, जहां रविवार को 40 बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाया गया। पानी की पिलाने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोलियो ड्रॉप की सही जानकारी नहीं थी। इसलिए पोलियो की जगह बर्फ वाली पानी पिला रहे थे। अब कलेक्टर हरिस एस. खुद पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  राजा धर्मेंद्र सिंह पहुंचे अमलडीहा किया कबड्डी प्रतियोगिता का समापन l

प्रदेशभर में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च से चलाया जा रहा है। रविवार को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। 4 और 5 मार्च को टीम के सदस्य घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाएंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles