Advertisment
कवर्धाAccidentछत्तीसगढ़

गृह-प्रवेश की पूजा से पहले नए घर में लगी आग

कुकर फटने के बाद 3 सिलेंडर में हुए ब्लास्ट, बाल-बाल बचे मेहमान और परिवार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा जिले के रामनगर में रविवार शाम को गृह-प्रवेश के दौरान एक नवनिर्मित मकान में अचानक आग लग गई। किचन में रखे गैस सिलेंडर एक-एक कर ब्लास्ट होने लगे। महिला और बच्चों को आनन-फानन में बहार निकला गया। फायर बिग्रेड की मदद से आग को काबू किया गया है। घटना से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन नए फर्नीचर जलकर खाक हो गए।

पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी का है, जहां रविवार को कमलेश्वर चंद्रवंशी के नए मकान में सोमवार को होने वाले गृह-प्रवेश पूजा की तैयारी चल रही थी। पूजा में शामिल होने के लिए बाहर से मेहनत आए थे। मेहमानों के लिए खाना बनाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान किचन में प्रेशर कुकर ब्लास्ट हो गया।

नए घर में लगी आग।
नए घर में लगी आग।

आग लगने से 3 सिलेंडर में हुए ब्लास्ट

इसे भी पढ़ें:  रिश्वतखोर बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार : नामांतरण के लिए दस हज़ार रुपये की मांगी थी रिश्वत, ACB ने रंगेहाथ पकड़ा

जिससे घर में आग लग गई। ब्लास्ट की आवाज से मकान में मौजूद सभी लोग बाहर निकल गए। आग की लपटें पास रखे गैस सिलेंडर तक पहुंच गई। जिसके चलते एक-एक लगातार तीन सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। जिससे मोहल्ले वाले लोग सहम गए।

लाखों के सामान जलकर खाक

घटना के बाद फायर बिग्रेड के आने तक आसपास के लोगों ने ट्यूबवेल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। फिर दमकल की टीम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन मकान में रखे लाखों रुपए के सामान जलकर खाक हो गए।

इसे भी पढ़ें:  राजनांदगांव जिले को मिला पहला महिला थाना, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने किया शुभारंभ

नए मकान में आग लगने से सदमे में मालिक

सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। मकान मालिक कुलेश्वर चन्द्रवंशी से मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराने कहा है। फिलहाल कुलेश्वर चन्द्रवंशी नए मकान में हुए हादसे से सदमे में हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles