Advertisment
छत्तीसगढ़कांकेर

बाईक सवार युवक के ऊपर से गुजरा सीमेंट-मिक्सर​​​​​​​ ट्रक, बाल-बाल बचा युवक, देखें Video…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर जिले में एक बाइक सवार युवक सीमेंट मिक्सर ट्रक की चपेट में आ गया। इस दौरान मिक्सर मशीन ट्रक युवक के ऊपर से गुजर गया। गनीमत रही कि युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। उसकी जान बाल-बाल बच गई। घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि हादसा चौक में लगे CCTV में कैद हो गई है। हादसा उस दौरान हुआ जब सिग्नल ग्रीन होने पर गाड़ियां आगे बढ़ रही थी। इसी बीच बाइक सवार सीमेंट मिक्सर ट्रक के सामने से जा रहा था। मुड़ने के लिए उसने अचानक बाइक को स्लो किया, जिससे पीछे से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर चाम्पा - भाजपा की नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी , देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी

बाइक सवार को मामूली चोट आई

इस दौरान बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया। युवक का सिर ट्रक के टायर के नीचे आने से बाल-बाल बच गया। सीमेंट मिक्सर ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। चौक में तैनात चश्मदीद ट्रैफिक पुलिस के जवान रजनीश गजभिए ने बताया कि बाइक सवार को मामूली चोट आई थी। दुर्घटना के बाद अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है।

ऊपर से निकल गया ट्रक

वहीं सीमेंट मिक्सर ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घटना में बाइक सवार ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक गाड़ी धीमी की थी। इस दौरान उसे संभालने का मौका नहीं मिला, जब तक उसने ब्रेक मारा, ट्रक बाइक सवार को लांघ कर गुजर चुका था।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े दो कांग्रेसी : बैठक के बीच ही राजेश पांडेय और सुबोध हरितवाल में हो गई गाली-गलौज

देखें Video-

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles