व्यापार जगत – MEDIA HOUSE MPCG

सोना हुआ और सस्ता, करीब ₹10,000 टूटा भाव, चांदी की कीमतों में ₹33,000 की गिरावट
गोल्ड की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। आज 28 अक्टूबर को इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 4000 डॉलर प्रति आउंस के नीचे आ गया है। वहीं, घरेलू बाजार में भी सोना सस्ता हुआ है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी का भाव कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

घरेलू बाजार में क्या है भाव?

bjarates के अनुसार 27 अक्टूबर की शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट लुढ़ककर 121077 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया था। इससे पहले कल 12 बजे यह 122402 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। यानी महज कुछ ही घंटों में सोने का भाव 1325 रुपये तक सस्ता हो गया। चांदी की बात करें तो यह सोमवार को 2999 रुपये और सस्ती हो गई। एक किलोग्राम चांदी का रेट कल सोमवार की शाम को 1,45,031 रुपये था। इससे पहले सोमवार की सुबह चांदी 1,48030 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही थी।

करीब 10,000 रुपये सस्ता हुआ सोना

bjarates के डाटा के अनुसार 17 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 130874 रुपये था। तब से सोमवार की शाम तक गोल्ड की कीमतों में 9797 रुपये की गिरावट आ चुकी है। चांदी तो 33000 रुपये से अधिक की सस्ती हो चुकी है। 14 अक्टूबर को चांदी का भाव 178100 रुपये प्रति किलो था। जोकि सोमवार को घटकर 145031 रुपये पर आ गया। यानी तब से अबतक चांदी की कीमतों में 33069 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

क्यों सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट

घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के पीछे त्योहारों के सीजन को खत्म होने को माना जा रहा है। जिसकी वजह से ज्वेलरी आदि की डिमांड में कमी आई है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट के पीछे की वजह बदलते वैश्विक हालात हैं। हालांकि, लॉन्ग टर्म में एक्सपर्ट्स गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं।

The post सोना हुआ और सस्ता, करीब ₹10,000 टूटा भाव, चांदी की कीमतों में ₹33,000 की गिरावट appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

ऐमजॉन, वॉलमार्ट जैसी कंपनियों ने रोका भारत से कारोबार, आधी रात आए माल रोकने के कॉल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ का असर दिखने लगा है। एक झटके में ही अमेरिका की कई दिग्गज कंपनियों ने भारत से सामानों का आयात फिलहाल रोक लिया है। इसका पहला असर कपड़ा उद्योग पर दिखा है। दुनिया भर में किफायती दामों पर कपड़ों की सेल के लिए मशहूर भारतीय कंपनी पर्ल ग्लोबल का कहना है कि ऐमजॉन, वॉलमार्ट जैसी कंपनियों ने उसके साथ डील को रोक दिया है। पर्ल ग्लोबल की ओर से Gap और Kohl’s जैसे नामी ब्रांड्स के लिए कपड़े तैयार किए जाते हैं। कंपनी का कहना है कि उनके पास आधी रात को (अमेरिकी समयानुसार सुबह) ही कॉल आए कि माल सप्लाई फिलहाल रोक दी जाए।

कुछ कंपनियों ने ईमेल करके अपने फैसले की जानकारी दी है। अमेरिकी खरीददारों का साफ कहना है कि बढ़े हुए टैरिफ को माल की कीमत में एडजस्ट किया जाए वरना वे सप्लाई नहीं लेंगे। इसकी वजह यह है कि बढ़े हुए टैरिफ को जोड़ने के बाद भारत से खरीदे सामान की कीमत अमेरिका में कहीं अधिक हो जाएगी। ऐसे में उनकी बिक्री की संभावना कम होगी। इसलिए कंपनियां फिलहाल भारतीय सामान के आयात से बच रही हैं। पर्ल ग्लोबल के मैनेजिंग डायरेक्टर पल्लब बनर्जी का कहना है कि हमारे पास कस्टमर कॉल कर रहे हैं। उनका कहना है कि हम भारत की बजाय दूसरे देशों में अपना बेस शिफ्ट करें।

अमेरिकी खरीददार बोले- टैरिफ का बोझ आप उठाएं, वरना बिजनेस नहीं

रॉयटर्स से बाचतीत में बनर्जी ने कहा कि हमने अमेरिकी साझीदारों से कहा है कि हमें कुछ वक्त दिया जाए। हम बांग्लादेश, इंडोनेशिया, वियतनाम और ग्वातेमाला आदि में अपनी फैक्ट्रियां शिफ्ट करने पर विचार करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इन देशों पर अमेरिका की ओर से लगाया गया टैरिफ काफी कम है। दरअसल अप्रैल से अब तक बाजी पूरी तरह से पलट चुकी है। तब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने बांग्लादेश, वियतनाम और चीन के मुकाबले भारत पर कम टैरिफ लगाया था। तब भारतीय इंडस्ट्री को फायदे की उम्मीद थी और कहा जा रहा था कि भारतीय माल कम दाम पर बिकेगा तो अमेरिका में डिमांड बढ़ेगी।

अप्रैल में आई थी बहार, पर अब पलट गई तस्वीर

लेकिन अब तस्वीर पलट गई है। भारत पर अमेरिका ने 50 फीसदी तक टैरिफ लगा दिया है, जबकि बांग्लादेश और वियतनाम पर 20 पर्सेंट ही है। चीन पर 30 पर्सेंट ही टैक्स लग रहा है। पर्ल इंडिया का आधा कारोबार अमेरिका से ही आता है। बनर्जी का कहना है कि कुछ ग्राहक कह रहे हैं कि वे भारत से सामान लेते रहेंगे, लेकिन बढ़ा हुआ टैरिफ कंपनी को ही एडजस्ट करना होगा। लेकिन ऐसा कर पाना संभव ही नहीं है। दरअसल भारत पर लगाए गए 50 पर्सेंट टैरिफ में से 25 फीसदी गुरुवार से लागू हो गया है। अब 28 अगस्त से अगला 25 फीसदी टैरिफ लागू हो सकता है। अमेरिका का कहना है कि भारत से रूसी तेल की खरीद के बदले में यह फैसला लिया गया है।

The post ऐमजॉन, वॉलमार्ट जैसी कंपनियों ने रोका भारत से कारोबार, आधी रात आए माल रोकने के कॉल appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

थोक महंगाई में आई गिरावट, खाने-पीने की चीजों में महंगाई घटी
नवंबर महीने में थोक महंगाई दर घटकर 1.89 प्रतिशत पर आ गई है. इससे पहले अक्टूबर में थोक महंगाई दर 2.36 प्रतिशत पर थी, जबकि सितंबर महीने में थोक महंगाई दर 1.84 प्रतिशत पर थी. सब्जियों और खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने से महंगाई दर में कमी आई है.

खाद्य पदार्थों और प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में कमी

रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की महंगाई दर 8.09 प्रतिशत से घटकर 5.49 प्रतिशत पर आ गई.

खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 11.59 प्रतिशत से बढ़कर 8.92 प्रतिशत हो गई.

ईंधन और बिजली की थोक महंगाई दर -5.79 प्रतिशत  से घटकर -5.83 हो गई.

मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों की थोक महंगाई दर 1.50 प्रतिशत  से बढ़कर 2.00 प्रतिशत हो गई.

आम आदमी पर थोक महंगाई दर का असर

जब थोक महंगाई दर लंबे समय तक ऊंची रहती है, तो इसका सबसे ज्यादा उत्पादक क्षेत्रों पर बुरा असर पड़ता है. थोक मूल्य अगर लंबे समय तक ऊंचा रहता है तो उत्पादक इसका बोझ उपभोक्ताओं पर डाल देते हैं. सरकार WPI को सिर्फ करों के जरिए ही नियंत्रित कर सकती है.

उदाहरण के लिए, कच्चे तेल में तेज उछाल की स्थिति में सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती की थी. हालांकि, सरकार कर कटौती को एक सीमा के भीतर ही कम कर सकती है.

धातु, रसायन, प्लास्टिक, रबर जैसे कारखाने से जुड़े सामानों का WPI में अधिक भार होता है. थोक मुद्रास्फीति के तीन हिस्से होते हैं प्राथमिक वस्तु जिसका भार 22.62 प्रतिशत है. ईंधन और बिजली का भार 13.15 प्रतिशत है. विनिर्मित उत्पादों का भार सबसे अधिक 64.23 प्रतिशत है.

प्राथमिक वस्तु के भी चार हिस्से होते हैं: अनाज, गेहूं, सब्जियां जैसे खाद्य पदार्थ तिलहन गैर-खाद्य वस्तुओं में आते हैं खनिज पदार्थ कच्चा पेट्रोलियम मुद्रास्फीति को

Wholesale Inflation: कैसे मापा जाता है?

भारत में मुद्रास्फीति दो तरह की होती है. एक खुदरा यानी रिटेल और दूसरी थोक मुद्रास्फीति. खुदरा मुद्रास्फीति की दर आम ग्राहकों द्वारा चुकाई गई कीमतों पर आधारित होती है.

इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) भी कहा जाता है. जबकि, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) का मतलब है कि थोक बाज़ार में एक व्यापारी दूसरे व्यापारी से जो कीमत वसूलता है.

The post थोक महंगाई में आई गिरावट, खाने-पीने की चीजों में महंगाई घटी appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, पहली बार 23000 के पार पहुंचा Nifty और Sensex का रिकॉर्ड
आज शेयर बाजार लाल निशान पर खुला.  सेंसेक्स 82.59 अंक नीचे 75,335.45 के स्तर पर और निफ्टी 36.90 अंक की कमजोरी के साथ 22930 पर खुला.  हालांकि, यह गिरावट ज्यादा देर तक नहीं रही और निफ्टी ने इतिहास रचते हुए 23 हजार के स्तर को पार कर लिया.  वहीं गुरुवार यानी कल शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा बढ़कर 75400 के पार पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 22993 पर पहुंच गया था.

रिकॉर्ड के बाद बाजार में मुनाफावसूली का दबाव बढ़ता जा रहा है. निफ्टी 50 की करीब एक-तिहाई कंपनियां ग्रीन जोन में हैं, जिनमें हिंडाल्को और एलएंडटी जैसी कंपनियां बुलिश हैं.  वहीं मिडकैप सेगमेंट में वोडा आइडिया के शेयर में सबसे ज्यादा 6 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है.  इसके अलावा बॉयकन का शेयर भी बढ़ रहा है. वहीं स्मॉल कैप कैटेगरी में बीडीएल के शेयर में सबसे ज्यादा 12 फीसदी की तेजी है.  इस बीच, शुक्रवार को अडानी ग्रुप के शेयर लाल निशान में नजर आ रहे हैं.

बीएसई सेंसेक्स के 22 शेयरों में गिरावट रही

बीएसई सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में सिर्फ 8 शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जबकि 22 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. सबसे ज्यादा गिरावट टीसीएस के शेयरों में आई है. यह करीब 1 फीसदी गिरकर 3857 रुपये पर आ गया है. सबसे ज्यादा 1.20 फीसदी की बढ़त एलएंडटी के शेयर में देखी जा रही है, जो 3629 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है.

54 शेयरों पर लगा अपर सर्किट

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एनएसई पर कुल 2,412 शेयर कारोबार कर रहे हैं, जिनमें से 1,109 शेयर बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं.  जबकि 1,202 शेयरों में गिरावट है.  जबकि 101 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 83 शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं, जबकि 13 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा 54 शेयरों ने अपर सर्किट और 40 ने लोअर सर्किट छुआ है.

ये शेयर 12 फीसदी तक चढ़े

फिनोलेक्स केबल के शेयर आज 12.28 फीसदी बढ़कर 1284 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं.  जेबीएम ऑटो में 7 फीसदी की तेजी है.  कोचीन शिपयार्ड में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. वोडाफोन आइडिया में भी 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.

The post शेयर बाजार ने रचा इतिहास, पहली बार 23000 के पार पहुंचा Nifty और Sensex का रिकॉर्ड appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

MDH और Everest मसालों पर अब नेपाल ने लगाया बैन: कहा- दोनों ब्रांड के मसालों में खतरनाक केमिकल
एमडीएच और एवरेस्ट ब्रांड के मसालों को लेकर विवाद खत्म नहीं हो रहा है। सिंगापुर और हांगकांग के बाद पड़ोसी मुल्क नेपाल एवरेस्ट और एमडीएच ब्रांड के मसालों की खपत और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने वाला नया देश बन गया है। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने इन मसालों में कैंसर पैदा करने वाले कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड होने की आशंका के तहत ये फैसला लिया। इन मसालों में एथिलीन ऑक्साइड की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आने तक सेल बंद रहेगी।

मसालों में रसायनों का चल रहा परीक्षण

नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी के प्रवक्ता मोहन कृष्ण महाराजन ने कहा कि एवरेस्ट और एमडीएच ब्रांड के मसालों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हमने बाजार में उनकी बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इस मसालों में खतरनाक रसायनों के अंश होने की खबरों के बाद विभाग ने निर्णय लिया है।

महाराजन ने आगे कहा कि इन दो विशेष ब्रांडों के मसालों में रसायनों का परीक्षण चल रहा है। अंतिम रिपोर्ट आने तक प्रतिबंध जारी रहेगा।

MDH, Everest Masala

इन देशों में भी जांच के दायरे में मसाले

एमडीएच और एवरेस्ट दशकों से भारत में घर-घर में किचेन तक पहुंचा है। इन ब्रांडों के मसाले मिडिल ईस्ट समेत दुनियाभर के कई देशों में निर्यात किए जाते हैं। एमडीएच और एवरेस्ट के मसाले न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी जांच के दायरे में आए हैं।

न्यूजीलैंड के खाद्य सुरक्षा नियामक के कार्यवाहक उप महानिदेशक जेनी बिशप ने बताया कि एमडीएच और एवरेस्ट मसाले न्यूजीलैंड में भी उपलब्ध हैं। इसमें घुले केमिकल से मनुष्यों में कैंसर का कारण बनता है। इसलिए हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

अप्रैल में हांगकांग खाद्य सुरक्षा निकाय ने दो ब्रांडों के चार मसाला उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया। कुछ दिनों बाद, सिंगापुर की खाद्य एजेंसी (एसएफए) ने एथिलीन ऑक्साइड के अनुमेय स्तर से अधिक होने के कारण एवरेस्ट के फिश करी मसाला को वापस ले लिया।

सरकार की भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) पहले ही एमडीएच और एवरेस्ट के उत्पादों की गुणवत्ता जांच के आदेश दे चुकी है। इसने हांगकांग और सिंगापुर के खाद्य सुरक्षा नियामकों से भी विवरण मांगा है।

क्या है एथिलीन ऑक्साइड?

एथिलीन ऑक्साइड एक रंगहीन रसायन है। रूम टेंपरेचर में रखे होने के कारण इससे मीठी गंध आती है। इस गैस का इस्तेमाल एथिलीन ग्लाइकोल (एंटी फ्रीज) जैसे केमिकल बनाने में होता है। इसका इस्तेमाल टेक्सटाइल, डिटर्जेंट, फोम, दवाएं, एडहेसिव और सॉल्वेंट्स बनाने में भी होता है। खाने के मसालों में इसका प्रयोग इसलिए किया जाता है ताकि ई कोलाई और साल्मोनेला जैसे माइक्रोबायल कंटेमिनेशन को रोका जा सके। अस्पताल में इसका इस्तेमाल सर्जिकल इक्विपमेंट को साफ करने में किया जाता है।

कितना खतरनाक है ये रसायन?

इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर ने एथिलीन ऑक्साइड को ग्रुप 1 कार्सिनोजेन कैटेगरी में रख है। इसका मतलब है कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि ये इंसानों में कैंसर का कारण बन सकता है। लगातार सेवन से दिमाग और नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि बहुत कम मात्रा में इसका सेवन खतरनाक नहीं माना जाता है। इसलिए मसालों में इस्तेमाल होता है।

The post MDH और Everest मसालों पर अब नेपाल ने लगाया बैन: कहा- दोनों ब्रांड के मसालों में खतरनाक केमिकल appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

चावल पहली बार हुआ इतना महंगा:12 रुपए तक बढ़े सामान्य चावल के दाम, दाल भी महंगी
छत्तीसगढ़ में धान की कीमत बढ़ने की वजह से खुले बाजार में चावल महंगा होता जा रहा है। दिसंबर तक सामान्य चावल की कीमत 50 रुपए किलो से कम थी, लेकिन जनवरी 2024 से चावल की कीमत बढ़ती ही जा रही है। मिडिल क्लास परिवारों में उपयोग में आने वाला कोई भी चावल अभी बाजार में 40 से 50 रुपए किलो में नहीं​ मिल रहा है। ​

बेहतर क्वालिटी का चावल 60 से 65 रुपए किलो में ​मिल रहा है। अप्रैल से मई तक चावल की कीमत 10 से 12 रुपए किलो तक बढ़ गई है। चावल की बढ़ती कीमत ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। इससे महीने का बजट भी बढ़ गया है। अब दाल की कीमत भी तेजी से बढ़ रही है। दो से तीन महीने पहले 90 से 100 रुपए किलो में बिकने वाली अरहर दाल अभी थोक में 145 से 175 और चिल्हर में 180 से 190 रुपए किलो तक में ​बिक रही है।

इसी तरह मूंग दाल की कीमत भी बढ़कर 115 से 130 रुपए किलो हो गई है। एक महीने पहले तक चना दाल 50 रुपए किलो से भी कम में बिक रहा था, लेकिन अभी इसकी कीमत बढ़कर 75 से 85 रुपए किलो तक हो गई है। महाराष्ट्र में साबूत दाल और कच्चा मटेरियल की कीमत बढ़ने की वजह से ही दाल महंगी हुई है। व्यापारियों का दावा है कि बाजार में अब चावल और दाल की कीमत कम नहीं होगी। आने वाले महीनों में भी इसी कीमत पर दाल बिकेगी।

दाल का नया स्टॉक अब तक नहीं पहुंचा बाजारों में

आमतौर पर अरहर और दूसरे दाल की फसल तैयार होकर मार्च-अप्रैल तक बाजारों में पहुंच जाती थी। लेकिन नई फसल की दाल अब तक बाजारों में नहीं पहुंची है। छत्तीसगढ़ में 90 फीसदी दाल की आवक महाराष्ट्र के शहरों से होती है। बेमौसम बारिश की वजह से महाराष्ट्र में अरहर की फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है।

इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार की कुछ पॉलिसियों की वजह से साबूत दाल और रॉ मटेरियल महंगा हो गया है। इस वजह से अभी जो दाल छत्तीसगढ़ आ रही है वो बढ़ी हुई कीमत पर ही आ रही है। डिमांड के अनुसार सप्लाई नहीं होने की वजह से ही दाल की कीमत बढ़ रही है।

धान की पूरी खरीदी इस बार राज्य सरकार ने कर ली है। बोनस मिलने की वजह से सभी किसानों ने धान सरकार को ही बेचा है। खुले बाजार में धान नहीं है। इसकी वजह से ही चावल की कीमत बढ़ रही है। ​फिलहाल यह तेजी बरकरार रहेगी।

योगेश अग्रवाल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन

राशन दुकानों में बीपीएल परिवारों को फ्री चावल दिया जा रहा है। एपीएल परिवारों को 10 रुपए किलो में चावल दिया जा रहा है। खुले बाजार में चावल की कीमत न बढ़े इसकी भी निगरानी की जाती है। डिमांड-सप्लाई के उतार-चढ़ाव की वजह से ही चावल की कीमत बढ़ती है।

-जितेंद्र शुक्ला, डायरेक्टर छत्तीसगढ़, खाद्य संचालनालय

The post चावल पहली बार हुआ इतना महंगा:12 रुपए तक बढ़े सामान्य चावल के दाम, दाल भी महंगी appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के सात लाख करोड़ से अधिक डूबे
मुंबई। शेयर बाजार के करीब डेढ़ प्रतिशत लुढ़कने से मचे कोहराम में आज निवेशकों के सात लाख करोड़ रुपए से अधिक डूब गए। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1062.22 अंक अर्थात 1.45 प्रतिशत की भारी गिरावट लेकर करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर 72,404.17 अंक रह गया। इससे निवेशकों के 734,513.48 करोड़ रुपए डूब गए। विश्लेषकों के अनुसार, चुनावी नतीजों पर अनिश्चितता के कारण बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। इस मंदी के पीछे फिलहाल कोई बड़ा वैश्विक कारण नहीं है।

अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) बाजार में बिकवाली जबकि घरेलू निवेशक खरीददारी कर रहे थे, लेकिन चुनाव जैसा बड़ा इवेंट होने के कारण घरेलू निवेशकों ने खरीदारी कम कर दी है और एफआईआई लगातार बिकवाली कर रहे हैं। इस कारण बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। बिकवाली के दबाव में 08 मई को 4,00,69,409.62 करोड़ रुपए रहा बाजार पूंजीकरण आज गुरुवार को 734,513.48 करोड़ रुपए कम होकर 3,93,34,896.14 करोड़ रुपए पर आ गया।

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 33 अंक बढ़कर 73,499.49 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। इसके बाद शुरू हुई बिकवाली के दबाव में यह लगातार गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 72,334.18 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 73,466.39 अंक की तुलना में 1.45 प्रतिशत कमजोर होकर 72,404.17 अंक पर आ गया। वहीं, निफ्टी 78 अंक गिरकर 22,224.80 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,307.75 अंक के उच्चतम जबकि 21,932.40 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,302.50 अंक की तुलना में 1.55 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 21,957.50 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों के शेयरों ने नुकसान उठाया उनमें एलटी 5.56, एशियन पेंट 4.51, जेएसडब्ल्यू स्टील 3.46, आईटीसी 3.27, बजाज फाइनेंस 2.83, इंडसइंड बैंक 2.73, टाटा स्टील 2.47, एनटीपीसी 2.43, बजाज फिनसर्व 2.17, एचडीएफसी बैंक 2.10, रिलायंस 1.85, विप्रो 1.71, पावरग्रिड 1.61, टेक महिंद्रा 1.51, सन फार्मा 1.39, नेस्ले इंडिया 1.20, भारती एयरटेल 1.08, एक्सिस बैंक 0.90, आईसीआईसीआई बैंक 0.77, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.68, अल्ट्रासिमको 0.58, कोटक बैंक 0.46, टीसीएस 0.46, टाइटन 0.43 और मारुति 0.09 प्रतिशत शामिल रहे। वहीं, टाटा मोटर्स 1.77, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.37, एसबीआई 1.14, इंफोसिस 0.80 और एचसीएल टेक के शेयर 0.80 प्रतिशत लाभ में रहे।

The post शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के सात लाख करोड़ से अधिक डूबे appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

भारत में व्हाट्सएप बंद कर सकता है सर्विस, कंपनी बोली- दबाव बनाया तो छोड़ देंगे इंडिया
WhatsApp भारत में सर्विस देना बंद कर सकता है. इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि अगर उसे अपने संदेश एन्क्रिप्शन को तोड़ने के लिए मजबूर किया गया तो वह भारत छोड़ देगा.मेटा के दो बड़े प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और फेसबुक ने नए संशोधित आईटी नियमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने दिल्ली HC में स्थानांतरित कर दिया था. कंपनी ने कोर्ट में कहा कि नए नियमों से यूजर की प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है. मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ कर रही है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- बीच का रास्ता निकालें

व्हाट्सएप की ओर से वकील तेजस करिया और सरकार की ओर से कीर्तिमान सिंह दलीलें पेश कर रहे थे. दोनों पक्षों के बीच थोड़ी देर की बहस के बाद हाईकोर्ट ने बीच का रास्ता निकालने को कहा. मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी.

कोर्ट में WhatsApp के वकील की 3 बड़ी बातें

आईटी नियम 2021 एन्क्रिप्शन के साथ उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता को कमजोर करता है. यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 के तहत मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन करता है. दुनिया में कहीं और ऐसे नियम नहीं हैं, यहां तक कि ब्राजील में भी नहीं। यह नियम यूजर्स की निजता के खिलाफ है और यह नियम बिना किसी परामर्श के पेश किया गया है. हमें पूरी चेन बनाकर रखनी है और पता नहीं सरकार क्या संदेश मांग ले. इसका मतलब है कि लाखों संदेशों को वर्षों तक संग्रहीत करना होगा.

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन क्या है?

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक संचार प्रणाली है, जिसमें संदेश भेजने वाले और संदेश प्राप्तकर्ता के अलावा कोई भी शामिल नहीं होता है. यहां तक कि कंपनी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन में यूजर्स के मैसेज भी नहीं देख सकती है.

The post भारत में व्हाट्सएप बंद कर सकता है सर्विस, कंपनी बोली- दबाव बनाया तो छोड़ देंगे इंडिया appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

रामनवमी में कल बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें
रायपुर में बुधवार को राम नवमी के मौके पर नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। कल सभी मीट दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है। दुकानें खुले होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से राम नवमी 17 अप्रैल और महावीर जयंती 21 अप्रैल को पशुवध गृह और सभी मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है। किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाए जाने पर जब्ती और कार्रवाई की जाएगी।

शासकीय अवकाश भी रहेगा

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इससे पहले रामनवमी पर सामान्य अवकाश होता था। सार्वजनिक अवकाश में दफ्तरों के साथ बैंक भी बंद रहेंगे।

बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर रामनवमी जैसे त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की थी। इसके आलाव महावीर जंयती पर भी सामान्य अवकाश घोषित किया गया।

राम नवमी पर शोभायात्रा

रामनवमी के मौके पर शहर के अलग अलग मोहल्ले से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वही वीआईपी रोड़ स्थित राम मंदिर में सुबह से ही उत्सव मनाया जाएगा। 12 बजे जन्मोत्सव कार्यक्रम के बाद अभिषेक और महाआरती की जाएगी।

The post रामनवमी में कल बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

Central GST को छत्तीसगढ़ के 60 हजार व्यापारियों दिया इतना टैक्स, कि जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
रायपुर. छत्तीसगढ़ के व्यापारियों ने सेंट्रल जीएसटी (Central GST) को छप्परफाड़ टैक्स दिया है. छत्तीसगढ़ के 60 हजार व्यापारियों से टैक्स देने का आंकड़ा सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. सेंट्रल जीएसटी को वित्तीय वर्ष 2023- 24 में 15 हजार 474 करोड़ रुपए टैक्स दिया है. यह पिछले वर्ष से 1509 करोड़ रुपए ज्यादा है. गत वर्ष 13,966 करोड़ रुपए कर जमा हुआ था. इस साल 10.80 फीसदी अधिक कर वसूली की गई है.

वित्तीय साल 2023-24 के पहले माह अप्रैल 23 में सबसे ज्यादा 1612 करोड़ रुपए कर संग्रह हुआ था. मई 998 करोड़ रुपए, जून 1402 करोड़ रुपए, जुलाई 1190 करोड़ रुपए, अगस्त 1354 करोड़ रुपए, सितम्बर 1203 करोड़ रुपए, अक्टूबर 1242 करोड़ रुपए, नवम्बर 1247 करोड़ रुपए, दिसम्बर 1228 करोड़ रुपए, जनवरी 24- 1315 करोड़ रुपए, फरवरी 1408 तथा मार्च में 1275 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है.

सेन्ट्रल जीएसटी को छत्तीसगढ़ से मिल रहे राजस्व में लगातार वृद्धि हो रही है। वित्तीय साल 2021- 22 में 13022 करोड़ रुपए का कर संग्रह हुआ था. वित्त वर्ष 2022-23 में यह बढ़कर 13966 करोड़ रुपए पर पहुंच गया तथा 2023-24 में कर संग्रह बढ़कर 15474 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है.

वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले माह अप्रैल 22 में 1288 करोड़, मई 1180 करोड़ रुपए, जून 1198 करोड़ रुपए, जुलाई 1163 करोड़ रुपए, अगस्त 1062 करोड़ रुपए, सितम्बर 975 करोड़ रुपए, अक्टूबर 1016 करोड़ रुपए, नवम्बर 1083 करोड़ रुपए, दिसम्बर 1130 करोड़ रुपए, जनवरी 2023-1185 करोड़ रुपए, फरवरी 1325 करोड़ रुपए तथा मार्च में 1361 करोड रुपए की राजस्व प्राप्ति हई थी.

The post Central GST को छत्तीसगढ़ के 60 हजार व्यापारियों दिया इतना टैक्स, कि जानकर उड़ जाएंगे आपके होश appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.