Advertisment
व्यापार जगत

सोना हुआ और सस्ता, करीब ₹10,000 टूटा भाव, चांदी की कीमतों में ₹33,000 की गिरावट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गोल्ड की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। आज 28 अक्टूबर को इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 4000 डॉलर प्रति आउंस के नीचे आ गया है। वहीं, घरेलू बाजार में भी सोना सस्ता हुआ है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी का भाव कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

घरेलू बाजार में क्या है भाव?

bjarates के अनुसार 27 अक्टूबर की शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट लुढ़ककर 121077 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया था। इससे पहले कल 12 बजे यह 122402 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। यानी महज कुछ ही घंटों में सोने का भाव 1325 रुपये तक सस्ता हो गया। चांदी की बात करें तो यह सोमवार को 2999 रुपये और सस्ती हो गई। एक किलोग्राम चांदी का रेट कल सोमवार की शाम को 1,45,031 रुपये था। इससे पहले सोमवार की सुबह चांदी 1,48030 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही थी।

इसे भी पढ़ें:  शेयर बाजार ने रचा इतिहास, पहली बार 23000 के पार पहुंचा Nifty और Sensex का रिकॉर्ड

करीब 10,000 रुपये सस्ता हुआ सोना

bjarates के डाटा के अनुसार 17 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 130874 रुपये था। तब से सोमवार की शाम तक गोल्ड की कीमतों में 9797 रुपये की गिरावट आ चुकी है। चांदी तो 33000 रुपये से अधिक की सस्ती हो चुकी है। 14 अक्टूबर को चांदी का भाव 178100 रुपये प्रति किलो था। जोकि सोमवार को घटकर 145031 रुपये पर आ गया। यानी तब से अबतक चांदी की कीमतों में 33069 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

क्यों सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट

घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के पीछे त्योहारों के सीजन को खत्म होने को माना जा रहा है। जिसकी वजह से ज्वेलरी आदि की डिमांड में कमी आई है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट के पीछे की वजह बदलते वैश्विक हालात हैं। हालांकि, लॉन्ग टर्म में एक्सपर्ट्स गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  ऐमजॉन, वॉलमार्ट जैसी कंपनियों ने रोका भारत से कारोबार, आधी रात आए माल रोकने के कॉल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles