Advertisment
Accidentकोरबाछत्तीसगढ़

पत्तियों में लगी आग की चपेट में आई कार

कोरबा में झाड़ियों में लगी थी आग, चपेट में आए दो चार पहिया वाहन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा के कुसमुंडा के आदर्श नगर में सुखी पत्तियों में लगी आग ने 2 चार पहिया वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दो कार में आग लगने से काफी सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कुसमुंडा स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के पास आग लगने की घटना हुई। बताया जा रहा है कि बी टाइप आवास 400 के पास झाड़ियों में आग लगी थी। धीरे-धीरे यह आग फैलती गई और फिर उसने ट्रैवलिंग एजेंट दिलीप दिनकर की 2 कार को अपनी चपेट में ले लिया।

झाड़ियों में लगी आग जलते हुए वाहन के नजदीक आ गई थी

इसे भी पढ़ें:  IPS रजनेश सिंह को SSP के पद पर मिला प्रमोशन:13 साल सेवा के बाद मिली पदोन्नति

आग लगते देख मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग को नियंत्रित किया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी शैलेश राय ने बताया कि झाड़ियों में लगी आग जलते हुए नजदीक तक आ गई थी, जिसके कारण एक के बाद एक दो वाहन प्रभावित हो गए। आग पर काबू पाया गया, वरना गाड़ियां जलकर खाक हो सकती थी।

आग लगने वाली चीजों को दूर रखें

फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने बताया कि कॉलफील्ड्स कुसमुंडा में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम करने के उद्देश्य से कई प्रकार के संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। लोगों को कई प्रकार से समझाइश दी जाती रही है कि उन सभी चीजों को हटाए जिनके कारण आग लगने की संभावना हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, एसपी ने तीन आरक्षकों को किया बर्खास्त

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles