Advertisment
छत्तीसगढ़

IPS रजनेश सिंह को SSP के पद पर मिला प्रमोशन:13 साल सेवा के बाद मिली पदोन्नति

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर पदोन्नति दी गई है। राज्य सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी कर उन्हें एसएसपी लेवल-13 पर पदोन्नत किया है, जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। उन्हें 13 साल के कार्यकाल के बाद यह प्रमोशन मिला है।

छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने हाल ही में 2012 बैच के 8 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया था। हालांकि, तकनीकी कारणों से रजनेश सिंह का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया था, जिसमें सुधार करते हुए उन्हें पदोन्नत किया गया है।

राज्य सरकार ने जारी किया आदेश।
राज्य सरकार ने जारी किया आदेश।

DSP के पद पर हुई थी ज्वॉइनिंग

इसे भी पढ़ें:  एक्सीडेंट में घायल को मुलाहिजा के लिए ले जाने पर बिफरे ग्रामीण, पुलिस आरक्षक पर किया हमला

रजनेश सिंह 1997 में डीएसपी के पद से पुलिस विभाग में ज्वॉइनिंग दी थी। जिसके बाद उन्हें प्रमोशन देकर एडिशनल एसपी बनाया गया। फिर साल 2012 में उन्हें भारतीय पुलिस सेवा में (IPS) अवॉर्ड दिया गया।

2017 में मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

उन्हें साल 2017 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया था। अपनी सेवा के दौरान उन्होंने रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, धमतरी, नारायणपुर और वर्तमान में बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

नक्सल मोर्चे पर अहम भूमिका

बस्तर में पदस्थापना के दौरान उन्होंने कई अहम नक्सल विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया और इन अभियानों में उनकी भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। ACB में रहते हुए उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार के मामलों में प्रभावी कार्रवाई की थी।

इसे भी पढ़ें:  पति पत्नी के बीच लाइट बनाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने लाठी से पीट-पीट कर पति की ले ली जान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles