Advertisment
नई दिल्ली

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 10 जुलाई को होगा मतदान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

देश में 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई के दिन मतदान होगा. वहीं 13 जुलाई के दिन नतीजे घोषित हो जाएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3, बिहार की 1, बंगाल की 4 सीटों पर 10 जुलाई के दिन वोट डाले जाएंगे.

इन सीटों पर नोटिफिकेशन 14 जून को जारी होगा. उपचुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून निर्धारित की गई है. नामांकन की स्क्रूटनी 24 जून को होगी. वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून तय है. इसके बाद वोटिंग 10 जुलाई को होगी और नतीजे 13 जुलाई को आएंगे. देश में हाल ही में लोकसभा चुनाव खत्म हुए है. लोकसभा चुनाव सात चरणों में समाप्त हुआ.

इसे भी पढ़ें:  सड़क के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी के आवास तक लोटते हुए पहुंचा सरपंच

लोकसभा की 543 सीटों के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 240 सीटें जीती है और वह बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गयी है. लेकिन भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार बना ली है. प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पद और गोपनीयता की शपथ ली. उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. इस बार पीएम मोदी की सरकार में जातिगत समीकरण को ध्‍यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का बंटवारा किया गया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles