Advertisment
अन्य खबरें

जान बचाने के लिए मेट्रो बन गई बुलेट ट्रेन! 13 मिनट में तय किया 13 KM का सफर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हैदराबाद: ऑर्गन ट्रांसप्लांट के दौरान किसी की जान बचाने के लिए अकसर ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाता है. इसके तहत, सड़क पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया जाता है और एम्बुलेंस को तेजी से निकलने की अनुमति दी जाती है. हैदराबाद में एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला, लेकिन इस बार एम्बुलेंस की जगह मेट्रो ट्रेन का इस्तेमाल किया गया. जी हां, हैदराबाद मेट्रो रेल ने एक डोनर के हार्ट को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया. इसकी मदद से 13 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 13 मिनट में तय की गई, जिसमें 13 स्टेशनों को पार किया गया.

इसे भी पढ़ें:  संत प्रेमानंद महाराज और कथावाचक प्रदीप मिश्रा बीच हुई सुलह? शिष्यों ने बताई पूरी सच्चाई, जानिए क्या कहा…

हैदराबाद मेट्रो रेल की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि यह ग्रीन कॉरिडोर 17 जनवरी को रात 9:30 बजे बनाया गया था. इस कॉरिडोर से एलबी नगर के कामिनेनी अस्पताल से डोनर के हार्ट को लाकड़ी-का-पुल इलाके में स्थित ग्लेनीगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचाया गया. इससे समय रहते हुए किसी की जान बचा ली गई.

बयान में यह भी कहा गया है कि ग्रीन कॉरिडोर बनाने के कारण इस जीवन रक्षक मिशन को समय पर पूरा किया जा सका. हैदराबाद मेट्रो रेल, डॉक्टरों और अस्पताल अधिकारियों ने मिलकर सावधानीपूर्वक योजना बनाई और समन्वय स्थापित किया, जिसके कारण यह प्रयास सफल हो सका. यह सब डॉक्टरों की निगरानी में किया गया.

इसे भी पढ़ें:  Waqf Board का काला कारनामा: किसानों की 300 एकड़ जमीन पर ठोका दावा, 103 लोगों को भेजा नोटिस

आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार
एलएंडटी मेट्रो रेल (हैदराबाद) लिमिटेड (एलएंडटीएमआरएचएल) ने भी एक बयान जारी कर कहा कि वह आपातकालीन सेवाओं के लिए अपने विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल करके समाज के कल्याण में योगदान देने के लिए हमेशा तैयार है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles