Advertisment
आम आदमी पार्टीदेश- विदेशनई दिल्ली

BREAKING केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

कोर्ट रूम के बाहर केजरीवाल बोले- ये जो कर रहे हैं, देश के लिए अच्छा नहीं है

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

शराब नीति केस में 21 मार्च से जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े दो मामलों पर सोमवार (1 अप्रैल) को दो अलग-अलग कोर्ट में सुनवाई हुई।

पहला मामला केजरीवाल के जेल से सरकारी आदेश के खिलाफ था। सुरजीत सिंह यादव ने PIL दाखिल कर जेल से सरकारी आदेश देने पर रोक लगाने की मांग की थी। इस पर एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच ने सुनवाई करते हुए याचिका खारिज कर दी।

दूसरा मामला केजरीवाल की रिमांड का है। 1 अप्रैल को उनकी ED की रिमांड खत्म हो रही है। ED आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के बाहर केजरीवाल ने मीडिया से कहा- ये जो कर रहे हैं, देश के लिए अच्छा नहीं है। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट में मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें:  PM Modi ने की अमेरिका आतंकी हमले की निंदा: कहा- न्यू ऑरलियन्स में आतंकवादियों की कायराना हरकत

इससे पहले 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद 22 मार्च को केजरीवाल को अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ED की हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद 28 मार्च को हुई सुनवाई में रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी गई थी। आज रिमांड बढ़ेगी या केजरीवाल को राहत मिलेगी। इस पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। कोर्ट ने केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

ED: हम ज्यूडिशियल कस्टडी की मांग करते हैं। केजरीवाल हमें कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं। वो हमें गुमराह कर रहे हैें। इन्होंने हमें बताया कि विजय नायर इन्हें नहीं रिपोर्ट करते हैं। आतिशी को करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में फिर होगा तख्तापलट! ढाका में आज छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, 30 लाख से ज्यादा लोग शामिल

अदालत: ज्यूडिशियल कस्टडी के लिए ये दलीलें कितनी सही हैं?

ED: केजरीवाल अपने फोन का पासवर्ड नहीं शेयर कर रहे हैं। हम बाद में इनकी ED कस्टडी की मांग करेंगे. ये हमारा अधिकार है।

कोर्ट ने केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles