Advertisment
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में मां-बेटी की हत्या:घर के बरामदे में मिली लाश, दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़ : जिले में डबल मर्डर हुआ है। पुसौर गांव में मां-बेटी की लाश उनके घर के बरामदे में पड़ी मिली है। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आसपास के लोगों ने थाने में सूचना दी। सूचना के बाद जांच के लिए पुलिस टीम पहुंच गई है। थाने से 200 मीटर की दूरी पर वारदात हुई है।

SP दिव्यांग पटेल समेत डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गायत्री मंदिर के पास रहने वाली उर्मिला संवरा (45) और पूर्णिमा संवरा (24) के रूप में हुई है। फिलहाल घर को सील कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  क्रिकेटर रजत पाटीदार का मोबाइल नंबर गलती से युवक को अलॉट, विराट-एबी डिविलियर्स के आने लगे फोन

दूसरी बेटी जब घर पहुंची तो देखी लाश

पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतिका अपनी दो बेटियों के साथ घर में रहती थी, लेकिन उसकी एक बेटी कल्पना संवरा (18) डांस कॉम्पिटिशन के लिए अपने डांस ग्रुप के साथ कलमी गांव गई हुई थी। आज सुबह 6 बजे जब वह घर पहुंची तो दोनों की लाश देखी।

मां-बेटी के सिर पर गंभीर चोट के निशान

एसपी दिव्यांग पटेल के मुताबिक हत्या सोमवार रात में हत्या की गई है। मां-बेटी के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सुबह पुलिस को सूचना मिली। पूछताछ जारी है। सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल एंगल से भी जांच जारी है। मौके से एक बैट बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  किन्नरों ने युवक को सरेराह पीटा, लोगों के साथ पुलिस भी बनी रही मूकदर्शक

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles