Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

निकाय चुनाव 2025 : ‘मिस छत्तीसगढ़’ ने चुनावी रण में लगाया ग्लैमर का तड़का, परिवार के साथ फालोअर्स भी प्रचार में जुटे, देखिए वीडियो

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर। प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अलग-अलग कार्य क्षेत्र में परांगत प्रत्याशी दांव आजमा रहे हैं. कहीं गुपचुप वाली, तो कहीं चाय वाला, तो कहीं लेडिस टेलर के चुनाव मैदान उतरने से मुकाबला रोचक और रोमांचक हो चुका है. ऐसे में अकलतरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव में ‘मिस छत्तीसगढ़’ की एंट्री से ग्लैमर का तड़का लग गया है.

जांजगीर-चाम्पा जिला के अकलतरा नगर पालिका की अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित सीट पर शिव सेना (शिंदे) ने ‘मिस छत्तीसगढ़ 2025’ पूजा टांडेकर को उतारकर सबको चौंका दिया है. पूजा टांडेकर का मुकाबला बीजेपी की शांति भारते और कांग्रेस की ज्योति जोशी से है.

इसे भी पढ़ें:  ‘मुक्तांजलि’ के ड्राइवर ने शव देने के बदले मांगी रकम, चंदा कर पंडो परिवार ने किया भुगतान…

अकलतरा वार्ड 11 की रहने वाली 24 साल की पूजा टांडेकर खैरागढ़ संगीत महाविद्यालय से पढ़ाई भी कर रही है, और छालीवुड में दो फिल्मों में काम भी कर चुकी है, टिकटाक में लाखों फालॉवर्स के साथ मॉडलिंग को अपना कैरियर बनाने की सोच रखने वाली पूजा ने अब चुनावी मैदान में कदम रख दिया है, नगर के वोटर्स के बीच पहुंचकर वोट मांग रही है.

पूजा का कहना है कि उसका पूरा परिवार उसके काम को सराहते हैं, कभी रोक-टोक नहीं की. चुनाव लड़ने के लिए भी परिवार के साथ फॉलोअर्स ने भी साथ देने का भरोसा दिलाया है. पूरी शिद्दत के साथ प्रचार-प्रसार में जुटी पूजा ने जनता से वादा किया है कि जीतने के बाद नगर का विकास के साथ हॉस्पिटल की व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगी.

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में अर्धनग्न हालत में मिली अज्ञात महिला की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

देखिए वीडियो –

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles