Advertisment
 बिलासपुरअन्य खबरेंछत्तीसगढ़

आंधी-तूफान से बिलासपुर में ब्लैक आउट, कहीं बिजली के खंभे गिरे तो कहीं टूटे तार, शहर में घंटों छाया रहा अंधेरा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में बुधवार की शाम आए आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई जगह पेड़ गिरने से बिजली तार टूट गए तो कहीं, बिजली खंभे ही गिर गए। इसके चलते शहर में घंटों अंधेरा छाया रहा।

बिलासपुर में देर रात तक विद्युत विभाग की टीम बिजली सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मशक्कत करती रही। वहीं, लोगों को बिना बिजली के अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।

मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च

विद्युत वितरण कंपनी हर साल मानसून से पहले बिजली व्यवस्था सुधारने का दावा करती है और मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च भी किया जाता है, लेकिन हर साल आंधी-तूफान आने पर बिजली व्यवस्था ठप पड़ जाती है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें:  सवारी से भरी पिकअप पलटी, 11 घायल 4 गंभीर, शराब पीकर ड्राइविंग करने का आरोप

शहर में तकनीकी खराबी के बहाने लाइट बंद करना आम बात हो गई है। वहीं, हल्की बारिश या फिर हवा चलने पर भी बिजली सप्लाई बाधित कर दी जाती है।

शहर के ज्यादातर हिस्सों में ब्लैक आउट

बुधवार की शाम को भी आंधी-तूफान के चलते शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शाम छह बजे के बाद अचानक तेज से हवाएं चलने लगी, जिसके बाद शहर के कई इलाकों में बिजली बंद हो गई। फिर शिकायतों का सिलसिला शुरू हुआ।

इस दौरान सुधार दल मौके पर पहुंचा, तब पता चला कि कहीं पेड़ तो किसी जगह पर डगाल गिरी है, जिसके चलते तार टूट गया है। नेहरू नगर, मिनोचा कालोनी, वेयर हाउस रोड, सरकंडा के नूतन चौक, मोपका, लोधीपारा, मगरपारा, गोल बाजार, तेलीपारा, जूना बिलासपुर, जरहाभाटा, जबड़ापारा, बहतराई, सकरी और कोनी सहित कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा।

इसे भी पढ़ें:  परीक्षा परिणाम से तनावग्रस्त छात्रों को मिलेगा निःशुल्क परामर्श, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया टोल फ्री नंबर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles