Advertisment
छत्तीसगढ़

बीजेपी नेता की हार्ट अटैक से मौत, कोविशील्ड-वैक्सीन लगवाने के बाद पोस्ट में लिखा था- अच्छे से खा पी लेता हूं, क्या पता कल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
भिलाई। कुछ दिन पहले खाने की थाली के साथ अपने सोशल मीडिया पर भिलाई के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले भाजपा नेता गुरमीत सिंह उर्फ हनी (42 साल) ने पोस्ट डाली थी। जिनकी शनिवार रात हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। जब ये पोस्ट गुरमीत ने डाली थी तो कई लोगों ने इसे मजाक में लिया था। लेकिन 30 नवंबर की देर रात अटैक आने से हुई उनकी मौत ने सभी को चौंका दिया। जब उन्हें अटैक आया वो अपने घर पर अकेले थे। अगले दिन यानी रविवार को जब उनकी काम वाली बाई घर पहुंची। दरवाजा खटखटाया, पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद उसने पूरी जानकारी आसपास के लोगों को दी। पड़ोसियों ने बाहर खिड़की से देखा तो गुरमीत अंदर कमरे पर बेसुध पड़े थे। इसके बाद लोगों ने डॉक्टर को बुलाया। जांच में पता चला कि उनकी मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें:  पांचवीं बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की जगह अंशकालीन स्वीपर लिख रहा था परीक्षा, केंद्राध्यक्ष और प्रधान पाठक अपनी नाकामी छुपाने चला रहे नक़ल का खेल,देखें वायरल वीडियो

बेटी हॉस्टल में रहकर करती थी पढ़ाई

गुरमीत की एक बेटी भी है। वो बाहर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। गुरमीत घर पर अकेले रहते थे। बेटी और उनके रिश्तेदारों को फोन पर सूचना दी गई। जिसके बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। गुरमीत की मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles