Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण के वोटरों को सोना बाँट रही बीजेपी : दीपक बैज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता को प्रलोभन देने के लिए सोने के सिक्के बांट रही है. दीपक बैज ने चुनाव आयोग से इस पर संज्ञान लेने की मांग की है. दरअसल, आज कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दक्षिण उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के मुद्दे और रणनीति को लेकर जानकारी दी. इसी बीच उन्होंने बीजेपी पर जनता को प्रलोभन देने अलग-अलग सामग्रियां बांटने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग को संज्ञान में लेने की बात कही.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में रात के अंधेरे में कुएं में गिरा 4 हाथियों का दल, वन विभाग ने JCB की मदद से निकाला बाहर

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा बीजेपी दक्षिण का उपचुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपना रही है. इससे साफ़ होता है कि बीजेपी डरी हुई है. उन्होंने कहा बीजेपी बिछिया, पायल, साड़ी, 5 सौ से एक हजार का नोट, ताश की गड्डी, सोने के सिक्के, दारू और अंटा गोलियां बांट रही है. इससे पता चलता है कि बीजेपी कितनी डरी हुई है. उन्होंने इस पर चुनाव आयोग को संज्ञान में लेने की भी बात कही. दीपक बैज ने कहा, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रही है. लेकिन दक्षिण की जनता ने ठान लिया है कि इनके सोने, कंबल, साड़ी सब कुछ ले लेंगे लेकिन वोट कांग्रेस को ही देंगे.

इसे भी पढ़ें:  साल में एक बार खुलता है मंडीप खोल गुफा, 16 बार नदी पार कर पहुंचते हैं श्रद्धालु

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles