Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

खोखसा ओवरब्रिज पर बाइक-कार की टक्कर:बाइक ओवरब्रिज से गिरी, युवक की हालत गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के खोखसा ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक और कार में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार का एयरबैग खुलने से पति-पत्नी और बच्चा सुरक्षित बच गए। टक्कर के बाद बाइक ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चांपा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सागर सिंह ने जांजगीर से चांपा की ओर जा रही कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला पहिया टूटकर सड़क पर बिखर गया, और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा: पेड़ से टकराकर चार बार पलटी तेज रफ्तार कार, दो युवक गंभीर घायल

बाइक सवार बिलासपुर रेफर

बाइक ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी, जबकि सागर सिंह रेलिंग से टकराकर सड़क पर गिर गया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल सागर सिंह को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया।

पत्नी के इलाज के लिए जांजगीर आए थे कार सवार

कार में सवार आशीष मरावी, उनकी गर्भवती पत्नी और बच्चा पूरी तरह सुरक्षित हैं। आशीष मरावी ने बताया कि वे अपनी गर्भवती पत्नी के इलाज के लिए जांजगीर आए थे और जैजैपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। कार में एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  डैम में अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे 3 लोग, मौत के साए में कटी पूरी रात, SDRF और पुलिस ने किया रेस्क्यू…

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles